फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   terrfanding

जवानों की नाकामयाबी पर नाराज दिखे एसएसबी सेनानायक

Thu, 17 Oct 2019 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
terrfanding
निघासन। टेरर फंडिंग मामले में बैकफुट पर पहुंची एसएसबी के सेनानायक खखरौला पहुंचे। उन्होंने जवानों के साथ की। घाटों पर लगे एसएसबी के जवानों की नाकामयाबी पर नाराज दिखे। उन्होंने नेपाल बार्डर पर चाक चौबंद व्यवस्था करने का आदेश जवानों को दिया।
विज्ञापन

टेरर फंडिंग मामले में एटीएस ने मंगलवार को तिकुनियां पहुंचकर वहां की लोकशन ली। उसके बाद बार्डर के सीमावर्ती गांवों में अपनी गाड़ी दौड़ाते हुए वह रात में ही लखनऊ रवाना हो गई। टेरर फंडिंग का खुलासा होने से एसएसबी और आईबी के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों पर सवालिया निशान लग गए थे। लगातार मामला सुर्खियों में आने के बाद एसएबी के तृतीय सेनानायक विजय कुमार खखरौला स्थित एसएसबी कैंप पहुंचे। उन्होंने खखरौला, डांगा, दीपनगर, रघुनगर, कृषणानगर, रामनगर, बेलापरसुआ, लालबोझी, पचपेंडा, चंदनचौकी आदि कैंप के प्रभारियों की बैठक की। बॉर्डर पर हो रही तस्करी आदि न होने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्म की बात है कि बार्डर पर टेरर फंडिंग मामले में एसएसबी कुछ नहीं कर सकी। उन्होंने नेपाली पैसे को इंडियन करैंसी में बदलने वाले लोगों को चिन्हित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed