फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tell me who the world is not a child

दुनिया वालों मुझे बताओ बेटी क्या संतान नहीं

Sat, 15 Apr 2017 11:09 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 15 Apr 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tell me who the world is not a child
मेला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन


सांस्कृतिक मंच पर बही भोजपुरी गीतों की बयार
सुरेश और जया के युगल गीतों पर झूमे दर्शक


 छोटी काशी के ऐतिहासिक मेला के सांस्कृतिक मंच पर सुरेश कुशवाहा एंड पार्टी के कलाकारों ने भोजपुरी गीत और झांकियां पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सुरेश कुशवाहा और जया के युगल गीत काफी सराहे गए। 
सांस्कृतिक मंच पर भोजपुरी गीतों के कार्यक्रम की शुरुआत समारोह अध्यक्ष माया प्रकाश शुक्ल, मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामअवतार विश्वकर्मा एवं पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने दीप जलाकर कराई। सुरेश कुशवाहा एंड पार्टी लखनऊ के कलाकार ने हे भोले बाबा तू इतना बताइ द... भोजपुरी गीत से शुरुआत की। सुरेश कुशवाहा ने सामाजिक गीत अगनइया में बबुरा लगइवा तो कैसे आम होइ जाई... गाकर समां बांधा। उन्होंने प्रकृति गीत में आमवा की डाली पर बोले रे कोयलिया, गवेला तराना बुलबुल नाचे ली तितिलिया... गाया।
विज्ञापन

गायक सूरज ने बेटी बचाओ पर गीत गाकर माहौल को गमगीन कर दिया-
बेटी का सम्मान हो घर में, बेटी का कोई मान नहीं। 
दुनियां वालों मुझे बताओ बेटी क्या संतान नहीं।।
गायिका जया ने सुनाया- पटना से बैदा बुलाइ द, नजरा गइली गुइयां।
  माहौल अच्छा देख सुरेश कुशवाहा और जया ने युगल गीत 
दिन भर चाहे जहां रहियो हमार पिया, 
रात में घर चले अइयो हमार पिया।।
गायक सूरज नरायन ने हिंदू मुस्लिम एकता पर गीत इस देश को हिंदू न मुसलमान चाहिए, हर मजहब जिसको प्यारा वह इंसान चाहिए।
भोजपुरी कार्यक्रम में पिंटू जयपुरिया ने शिव तांडव, सांईनाथ, बजरंग बली की झांकी पेश की। जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। समारोह में ढोलक पर आफाक वारसी, नाल पर अंगद, आर्गन पर लालधर वर्मा, पैड पर सूरज यादव ने साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम/ईओ घनश्याम त्रिपाठी, सीओ अशोक कुमार यादव, देव सिंह यादव, प्रेमा पाण्डेय, आशा देवी, आनंद सोनी, श्रीकांत तिवारी, राजेश वर्मा, रफी अहमद, जमाल अहमद राईन, आशीष अवस्थी, नानकचंद वर्मा, अशोक जोशी, आलोक तिवारी, अरविन्द पांडे, विपिन तिवारी, गुड्डू गट्टानी आदि मौजूद रहे।


सांस्कृतिक मंच पर इनका हुआ सम्मान
नगर पालिका परिषद के सांस्कृतिक मंच पर श्री रामबिलास वर्मा, प्रो शीलू सिंह, जीवनलाल वर्मा, राजेश वर्मा, डॉ शिवसागरलाल वर्मा, मनोज गावड़ा, विमलेश मिश्र, हरद्वारीलाल कटियार, डॉ धर्मेंद्र सिंह, नरेंद्रनाथ मिश्र, अनीता गुप्ता, रचना सक्सेना, विष्णु अवतार रस्तोगी, रामविलास अवस्थी, सत्यप्रकाश बाजपेयी, फैयाज अहमद, राममोहन गुप्ता, डॉ अब्दुल कयूम अंसारी, मास्टर अंसार अली, मुमताज अली, हाजी रईसुद्दीन, अलका सिंह कोे नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने फूल मालाओं और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।

चैती मेला में आज
चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर कुल हिंद मुशायरा रात आठ बजे से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed