फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenager's dead body found in water-filled drain, fear of murder

पानी भरे गहरे नाले में मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
Teenager's dead body found in water-filled drain, fear of murder
घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : AMAR UJALA
लखीमपुर खीरी। कोतवाली तिकुनिया के गांव राजूनगर (खैरटिया) निवासी वीरेंद्र मौर्या (16) का शव शनिवार की सुबह पानी भरे गहरा नाले में उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। उसकी साइकिल, पैंट शर्ट अलग अलग स्थानों पर पड़ी होने और गले पर सूजन होने से आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव नाले में फेंका गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
गांव राजूनगर निवासी जयप्रकाश मौर्या ने बताया कि वह भूमिहीन है। सब्जी गावों में बेचकर परिवार पालता है। पुत्र वीरेंद्र भी गांव में साइकिल से फेरी लगाकर सब्जी बेचता था। शुक्रवार को वीरेंद्र साइकिल पर सब्जी बेचने गया था। दोपहर वापस घर आया। कुछ देर रुकने के बाद वह फिर साइकिल लेकर कहीं चला गया। फिर वापस नहीं आया। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव मझरा-खैरटिया बांध रोड के किनारे से निकले गहरे पानी भरे नाले में शव उतराता देखा। सूचना पर परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। उसकी साइकिल शव मिलने के स्थान से कुछ दूरी पर पड़ी थी। पैंट और शर्ट भी अलग अलग पड़ी थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हनुमान प्रसाद मौके पर पहुँचे। शव बाहर निकलवाया। शव की गर्दन पर सूजन थी। ग्रामीण और परिवार वाले हत्या कर शव फेके जाने की आसंका जता रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed