फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenager dies by drowning in drain in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की नाले में डूबकर मौत, 15 घंटे बाद बरामद हुआ शव

Sat, 21 Oct 2023 01:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Oct 2023 01:01 PM IST
सार

पलिया थाना क्षेत्र के नगला गांव निवासी 16 वर्षीय सौरभ अपने तीन दोस्तों के साथ शुक्रवार की सुबह सुतिया नाले में नहाने गया था। इसी दौरान वह नाले में डूब गया। उसके दोस्तों ने शाम को घरवालों को जानकारी दी।  

विज्ञापन
Teenager dies by drowning in drain in Lakhimpur kheri
इसी नाले में डूबकर हुई किशोर की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां क्षेत्र में दोस्तों के साथ सुतिया नाले में नहाने गए गांव नगला निवासी किशोर की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने शनिवार सुबह उसका शव बरामद किया। किशोर की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


पलिया थाना क्षेत्र के नगला गांव निवासी 16 वर्षीय सौरभ पुत्र रामसागर अपने तीन दोस्तों के साथ शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे सुतिया नाले में नहाने गया था। नहाने के बाद दोस्त नाले से बाहर निकले तो उन्हें सौरभ नजर नहीं आया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: जिसके प्यार में गया जेल, उसी से की शादी, अब सता रहा जान का खतरा; नवदंपती ने मांगी सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों ने काफी देर तक उसकी खोजबीन की। पता न चलने पर सभी वापस गांव आ गए। शाम तक जब सौरभ घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। दोस्तों से जानकारी की तो नाले में नहाने की बात पता चली। देर रात तक किशोर की खोजबीन की गई। 

शनिवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू की गई। थोड़ी देर बाद सौरभ का शव नाले से बरामद हो गया। सूचना पर नायब तहसीलदार निशांत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed