फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teachers' organizations came out in protest against the adjustment of schools

Lakhimpur Kheri News: स्कूलों के समायोजन के विरोध में उतरे शिक्षक संगठन

Tue, 08 Jul 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Teachers' organizations came out in protest against the adjustment of schools
बीएसए कार्यालय पर धरना देते शिक्षक व रसोइया। संवाद
लखीमपुर खीरी। स्कूलों के समायोजन के विरोध में उतरे शिक्षक संगठन ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन बीएसए को सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने कहा कि पहले सैकड़ों प्राथमिक विद्यालयों को संविलियन बनाकर प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के पदों को समाप्त कर दिया गया। अब समायोजन के नाम पर बच्चों को पड़ोसी स्कूल में भेजा जा रहा है। ऐसे में जहां बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, वहीं रसोइयों के पद भी समाप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन

कहा कि विभाग विद्यालयों को बंद करने के लिए ग्राम प्रधान से लेकर विद्यालय प्रबंध समिति पर दबाव बनाया जा रहा है। पुरानी मांगों को भी पूरा करने में सरकार ध्यान नहीं दे रही। सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि तत्काल प्रभाव से समायोजन वाली प्रक्रिया रोकी जाए, साथ ही किसी भी विद्यालय को बंद न किया जाए। शिक्षकों को ओपीएस से आच्छादित किया जाए। साथ ही विद्यालयों में ग्रीष्म काल में शिक्षण की अवधि सुबह 7.30 बजे से लेकर 12:30 बजे तक किया जाए सहित कई मांगे शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले संविलियन और अब समायोजन के नाम पर छीना जा रहा रसोइयों का हक
मंगलवार को संयुक्त रसोईया मोर्चा उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को साैंपा। सौंपे गए ज्ञापन में संघ के प्रदेश महामंत्री कैलाश कुमार ने बताया कि स्कूल समायोजित होने के बाद हजारों की संख्या में रसोइया बेरोजगार हो जाएंगे। रोजगार न मिलने की दशा में वह भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। उधर, 16 जून को करीब 25 हजार रसोइयों की सेवाएं समाप्त हो चुकी हैं।

कहा कि इस तरह की विद्यालय को बंद करना नौनिहालों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ करना जैसा है। रसोइयों ने पुरानी मांगों का भी एक ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान दयाशंकर, संगीता मौर्या, सिरजावती, विद्यावती, रामश्री, मीना, अनुपमा, दुर्गावती, मीनाक्षी, शकुंतला सहित तमाम रसोइया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed