{"_id":"020208701aaa863fb6c74d4ae386411a","slug":"teachers-had-expensive-school-banquet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक को महंगा पड़ा स्कूल में दावत खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक को महंगा पड़ा स्कूल में दावत खाना
बांकेगंज
Updated Thu, 10 Sep 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकटवर्ती सिंगहा स्थित पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय में गुुरुजनों सहित शिक्षा प्रेरक को स्कूल में मांस पकवाकर खाना काफी मंहगा पड़ गया। ग्रामीणों की शिकायत पर बीएसए ने मामले की जांच बीईओ बांकेगंज विनोद गौतम से कराई। जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद बीईओ की संस्तुति पर बीएसए डॉ. ओपी राय ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगहा के प्रधानाध्यापक अनवर अली, सहायक अध्यापक कमलेश कुमार वर्मा और प्राथमिक स्कूल सिंगहा के हेडमास्टर विवेक कुमार सिंह को निलंबित करने के साथ ही शिक्षा प्रेरक इंद्रसेन की संविदा समाप्ति कार्रवाई के लिए ग्राम लोक शिक्षा केंद्र से संविदा प्रस्ताव पंजिका तलब की है।
बता दें कि ब्लाक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक स्कूल में तैनात प्रधानाध्यपक अनवर अली, सहायक अध्यापक कमलेश कुमार वर्मा, विवेक कुमार वर्मा और शिक्षा प्रेरक इंद्रसेन ने 31 जुलाई को स्कूल में मांस पका कर खाया था। ग्रामीणों को इसकी जानकारी होते ही उन्होंने इसकी शिकायत बीएसए से की। बीएसए ने मामले को गंभीरता से लेकर इसकी जांच बीईओ बांकेगंज विनोद गौतम को सौपी। बीईओ ने मामले की जांच गांव पहुंच कर बारीकी से की। जांच में शिक्षकों के स्कूल में मीट बनाकर खाने की पुष्टि होने पर उन्होंने इसकी रिपोर्ट बीएसए को भेजी। बीईओ ने बताया कि बीएसए ने स्कूल में मीट पकाकर खाने के मामले में आरोपी तीनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा जांच में दोषी पाए गए शिक्षा प्रेरक की संविदा समाप्ति कार्रवाई के लिए ग्राम लोक शिक्षा केंद्र से प्रस्ताव पंजिका तलब की है।