फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   teachers day,sikshak Divas

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, कई अध्यापक सम्मानित

Sun, 06 Sep 2020 06:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
teachers day,sikshak Divas
सरस्वती विद्यामंदिर में शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार शिक्षक दिवस पर सामूहिक कार्यक्रम नहीं हुए, लेकिन सोशल मीडिया पर गुरुओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया तो स्कूलों में शिक्षकों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया। इसी प्रकार विद्यार्थियों ने ऑनलाइन कार्यक्रम में भाग लेकर गीत-भाषण प्रस्तुत किए। कई जगह कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शिप्रा वाजपेयी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाया। मां सरस्वती की वंदना के बाद आचार्य शिवि गुप्ता और नमिता जायसवाल ने शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सर्वाधित अंक प्राप्त करने वाली आचार्य शिवि गुप्ता को सम्मानित किया गया। गूूगल मीट के माध्यम से छात्राओं ने ऑनलाइन कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानाचार्य शिप्रा वाजपेयी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि है। उधर, पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार श्रीवास्तव और मुख्य अतिथि शेषधर द्विवेदी ने सेवानिवृत्त आचार्य दिनेश कुमार दीक्षित को सम्मानित किया। इसके बाद आचार्य अनुज अवस्थी और रमेश चंद्र पाठक ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। आचार्य संस्कृति ज्ञान परीक्षा में स्थान पाने वाले आचार्य मधुकर अवस्थी, सर्वेंद्र अवस्थी और कुंतीश अग्रवाल को सम्मानित किया गया। डॉ हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर आवास विकास में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाया गया। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार अवस्थी और आचार्य परसराम कश्यप ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रवीण प्रकाश बरनवाल, ज्ञान स्वरूप शुक्ला, डॉ अजय पांडेय, सर्वेश वाजपेयी, पूर्व छात्र अंकित शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नवदिशा ने कोरोना संक्रमण के चलते ऑनलाइन शिक्षक दिवस मनाया। अध्यक्ष सपना कक्कड़ और मंत्री विभा श्रीवास्तव ने क्लब की ओर से शिक्षकों को तुलसी का पौधा भेंट किया। शिक्षिकाओं नूतन सिंह, सुरभि चोपड़ा, रुचि सक्सेना, पूजा निगम, तृप्ति निगम, मंजू बरनवाल, मंजीत सलूजा, दिव्या शर्मा, ज्योति सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। लक्ष्मीनगर कॉलोनी स्थित उन्नकिशेस कृषि संस्थान पर आदर्श शिक्षक कल्याण समिति के कार्यक्रम में अध्यक्ष विमलेश मिश्र, डॉ वीरेशचंद वाजपेयी, आदर्श जायसवाल, विनीत सिंह भदौरिया ने डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने डॉ सर्वपल्ली को याद करते हुए सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा, नितिन भट्ट, विकास दीक्षित, प्रदीप वर्मा, रजी अहमद आदि को तुलसी का पौधा भेंट किया। एबीवीपी नगर मंत्री आकाश अवस्थी, प्रियांशू गुप्ता, यश शुक्ला, अंशुमान शुक्ला, पियूष अवस्थी, गोविंद आदि मौजूद रहे।
पलियाकलां। गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेन्डरी स्कूल में प्रबंधन ने शिक्षकों को सम्मानित किया। संस्थापिका मलकीत कौर मांगट, चेयरमैन जसमेल सिंह, उप चेयरमैन अमनप्रीत सिंह मांगट, एमडी हरदीप कौर मांगट, प्रधानाचार्य लोकनाथ तिवारी, संजीव कुमार कुशवाहा, हरजिंदर कौर, श्याम महेंद्रु मौजूद रहे। कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सुनील शुक्ला ने केक काटने के बाद डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान जितेंद्र कुमार, रामकुमार त्रिवेदी, शिक्षिका रश्मि, खुशनबी आदि मौजूद रहे।
राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका: विधायक
मोहम्मदी। भाजपा विधानसभा कार्यालय में शिक्षक दिवस पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। जेपी कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य राम प्रकाश गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता विचार रखे।
अध्यापक आरडी राठौर, बादशाह मिश्रा, राम शरण शुक्ला, रमाकांत मिश्रा, उमेश चंद सैनी, ओम प्रकाश पांडे का शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुकेश पांडे, अखिलेश त्रिवेदी, अनिल शुक्ला, मनोज गुप्ता, सत्यप्रकाश शुक्ला, सुशील वर्मा, दिवाकर सिंह, रजनीश बाजपेई मौजूद रहे। अस्तल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मुख्य अतिथि देवेन्द्र मोहन रस्तोगी ने शाल ओढ़ा कर शिक्षकों का सम्मान किया। नरेंद्र मेहरोत्रा, प्रधानाचार्य राम मणि मिश्रा, गुलशन कुमार भसीन, सुभाष रस्तोगी उपस्थित रहे।

टीपीआरएस एजूकेशनल इंस्टीट्यूट में प्रबंधक आनंद कुमार गुप्ता ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य बृजेश चंद्र चौबे भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed