फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   teacher's strike

अध्यापकों का मशाल जुलूस, प्रदर्शन किया

Wed, 17 Dec 2014 07:03 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 17 Dec 2014 07:03 PM IST
विज्ञापन
teacher's strike
सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने लंबित मांगों को लेकर शहर में मशाल जुलूस निकाला और मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। संगठन ने प्रदेश सरकार के चुनाव के समय किए गए वायदों पर चर्चा करते हुए प्रमुख मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की है। शिक्षकों ने प्रदर्शन के बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष फलेश चंद्र पांडेय ने कहा है कि प्रदेश में 3211 मान्यता  प्राप्त अनुदानित विद्यालय हैं। इसके अलावा 3000 स्थाई असहायिक विद्यालय, 19000 स्थाई बी श्रेणी विद्यालय संचालित हैं। इनमें कार्यरत करीब 1.5 लाख शिक्षक/कर्मचारियों का संगठन प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने प्रदेश सरकार को याद दिलाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में लिखित समर्थन पत्र दिया था, जिसके बाद पार्टी ने घोषणा पत्र में विद्यालयों को अनुदानित करने का वायदा किया था। महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने 2006 में नियुक्ति पाए शिक्षक/कर्मचारियोें को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की मांग की हैै। इसके अलावा प्रमुख मांगों में 1000 जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत 523 शिक्षकों की वेतन अनुमन्यता जारी करने, मान्यता प्राप्त जूनियर स्कूलों में रिक्त प्रधानाध्यापक पद को वरिष्ठ अध्यापकों की प्रोन्नति कर भरने आदि मांगों पर चर्चा की गई। इस मौके पर प्रभात मिश्रा, सतीश चंद्र पांडेय, बिंदु कुमार शर्मा, संजय मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed