{"_id":"6a19d596a34b95d8450abc6c","slug":"tankers-fail-to-arrive-fuel-crisis-deepens-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-176280-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: टैंकर नहीं पहुंचे, ईंधन संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: टैंकर नहीं पहुंचे, ईंधन संकट गहराया
Fri, 29 May 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 29 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
पलिया/संपर्णानगर। पलिया और संपूर्णानगर क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पलिया के नवीन पेट्रोल पंप पर पिछले तीन दिनों से पेट्रोल खत्म है, जबकि संपूर्णानगर कस्बे में कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कमी बनी हुई है।
ईंधन संकट का असर किसानों और कारोबारियों पर पड़ रहा है। खेतों में सिंचाई के लिए चलने वाले पंप बंद पड़े हैं, जिससे फसलों पर संकट गहरा रहा है। वहीं डीजल से संचालित छोटे उद्योगों और दुकानदारों का काम भी प्रभावित हो रहा है।
कस्बे के पेट्रोल पंपों के अलावा पीलीभीत सहकारी संघ के पंप पर भी ईंधन उपलब्ध नहीं है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के मैनेजर भरत पाठक और इंडियन ऑयल के सेल्स अधिकारी विनय के अनुसार, ईंधन आपूर्ति के लिए 27 मई को एडवांस ड्राफ्ट और आरटीजीएस कर दिया गया था, लेकिन अब तक टैंकर नहीं पहुंचे हैं। अधिकारियों ने जल्द आपूर्ति बहाल होने का आश्वासन दिया है। संवाद