फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Talent displayed in essay, speech and song-singing competitions

Lakhimpur Kheri News: निबंध, भाषण व गीत-गायन प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

Sun, 16 Nov 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 16 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Talent displayed in essay, speech and song-singing competitions
पलिया के जिला पंचायत में प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। स्रोत फांउडेशन - फोटो : सांकेतिक
पलियाकलां। जिला पंचायत बालिका इंटर काॅलेज में प्रतिभा फांउडेशन की द्वितीय चरण की निबंध, भाषण व गीत-गायन जूनियर व सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें निर्णायक मंडल की भूमिका डाॅ. दिगेंद्र सिंह, डाॅ. अनिल कुमार, सीमा महाजन व रहबर खान ने निभाई। प्रतियोगिताओं में एक दर्जन से अधिक स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में समनप्रीत कौर गोल्डन फ्लावर स्कूल ने पहला, दिव्या ठाकुर कैंब्रिज स्कूल, अनुष्का रावत दून इंटरनेशनल स्कूल, मनदीप कौर श्री गुरु तेग बहादुर ने दूसरा व अमरजीत सिंह श्रीरामगोपाल नेकीराम जूनियर हाइस्कूल व नंदिनी गुप्ता ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मुरारखेड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में अश्विन शुक्ला स्मृति पब्लिक स्कूल, निशी राठौर जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ने प्रथम, संजू कश्यप गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, समीक्षा सिंह दून इंटरनेशनल स्कूल, आराध्या मिश्रा गोल्डन फ्लावर स्कूल ने द्वितीय व काजल देवी, विवेकानंद एकेडमी भीरा ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन


भाषण प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में हेमंत प्रीत कौर गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल ने प्रथम, रश्मि प्रजापति श्रीराम गोपाल नेकीराम जूनियर हाईस्कूल ने द्वितीय व पार्थ साहनी विवेकानंद एकेडमी भीरा, मुस्कान मदर टेरेसा एजुकेशनल एकेडमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में अल्फिशा ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मुरारखेड़ा, आमिना बानो गोल्डन फ्लावर स्कूल, निहारिका चैधरी विवेकानंद एकेडमी ने प्रथम, अमाया मिश्रा दून इंटरनेशनल स्कूल, अवनि अग्रवाल दि इंडियन एकेडमी ने द्वितीय व अपूर्व अवस्थी स्मृति पब्लिक स्कूल भीरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीत गायन प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में दीपा कश्यप जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, ओजस सिंह दून इंटर नेशनल स्कूल ने प्रथम, तान्या श्रीवास्तव गौतम बुद्ध इंटर कालेज, प्राशु विवेकानंद एकेडमी भीरा, सुखमनी कौर दि इंडियन एकेडमी ने द्वितीय व तश्मियां श्री गुरुनानक देव कालेज, तुषार श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल महंगापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में अखिल सूर्यवंशी दून इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम, जशन प्रीत कौर गोल्डन फ्लावर स्कूल, ईशा बी श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल महंगापुर ने द्वितीय व रोहिणी गौतम बुद्ध इंटर कालेज पलिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन फुरकान अंसारी व अमित महाजन ने संयुक्त रूप से किया।


इस दौरान प्रतिभा फाउंडेशन के अध्यक्ष सलिल अग्रवाल, महासचिव कृष्ण अवतार सिंह भाटी, उपाध्यक्ष जफर अहमद टीटू, वरिष्ठ मंत्री अमित महाजन एडवोकेट, मंत्री फुरकान अंसारी, राजकुमार अग्रवाल, निरंजन लाल अग्रवाल, अनूप कुमार गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed