{"_id":"911213e0292472cb1e3bc7bf7f300175","slug":"swati-in-chess-nationally-medals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शतरंज में स्वाति को राष्ट्रीय स्तर पर पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शतरंज में स्वाति को राष्ट्रीय स्तर पर पदक
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 19 Sep 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय संगठन की रीजनल शतरंज प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय लखीमपुर की पांच बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इसमें सभी छात्राओं का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। स्वाति राना ने राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतियोगिता में पदक जीतकर लखीमपुर का नाम रोशन किया है। लखीमपुर वापस आने पर केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य ने स्वाति को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
केंद्रीय विद्यालय लखीमपुर के खेलकूद प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि लखनऊ की 22 से 24 अगस्त तक हुई रीजनल शतरंज प्रतियोगिता में प्रकाशिका वाजपेयी, कायनात, अनन्या और शुगुफ्ता ने पांच में से तीन-तीन मैच जीते। सबसे अच्छा प्रदर्शन कक्षा नौ की स्वाति राना का रहा। स्वाति ने पांच में से चार मैच जीते। वह केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई।
केंद्रीय सैनिक विहार दिल्ली में हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वाति राना ने फिर अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़, जम्मू, जयपुर, आगरा, मुंबई रीजन के खिलाड़ियों को हराकर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
स्वाति राना के दिल्ली से वापस आने पर केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य सावित्री देवी, खेलकूद प्रभारी राजेंद्र कुमार ने सम्मानित किया। इस मौके पर स्वाति के पिता शिवकुमार राना, मां कैलाशो राना, प्रमोद कुमार, रतिका पुरी, अपेक्षा वर्मा, अभिषेक वर्मा, अमन और सभी शिक्षक मौजूद रहे।