{"_id":"837adad812e6fc82392914e217c70830","slug":"suffering-from-fever-and-death-of-innocent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पीड़ित एक और मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पीड़ित एक और मासूम की मौत
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 22 Oct 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एक और मासूम की मौत हो गई। तेज बुखार आने पर मंगलवार को परिवार वालों ने उसे भर्ती कराया था, जहां इलाज के तीसरे दिन गुरुवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा गुरुवार को बुखार की चपेट में आए एक और बच्चे को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
बता दें कि बुधवार को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बुखार से पीड़ित तीन बच्चों की मौत हो गई थी। नीमगांव क्षेत्र के गांव ऊंचीपार निवासी प्रेमपाल के आठ माह के पुत्र अमरपाल को तेज बुखार से पीड़ित होने पर मंगलवार को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने इलाज शुरू करने के साथ ही पायरक्सिया बुखार की पुष्टि की। इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह पौने नौ बजे मासूम अमरपाल ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा फरधान क्षेत्र के गांव पिपरावां निवासी मदन गोपाल के पांच वर्षीय पुत्र कृष्णा को बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया है।