फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sucide

मेहंदी छूटी नहीं उजड़ गया मांग का सिंदूर

Tue, 23 Jun 2020 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
sucide
खमरिया (लखीमपुर खीरी)। थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव खड़वामीतमऊ के मजरा डींगुरपुरवा में नई नवेली दुल्हन के हाथ की मेहंदी छूट भी नहीं पाई थी कि शादी के दूसरे दिन पति के आत्महत्या करने से उसकी मांग का सिंदूर हमेशा के लिए उजड़ गया। पति की मौत से नवविवाहिता का रो-रोकर बुरा हाल है। लड़के के पिता खुशीराम का कहना है कि बेटा कुछ तनाव में था लेकिन आत्महत्या क्यों की इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

गांव खड़वामीतमऊ निवासी खुशीराम संपन्न किसान हैं। सुभाष उनका इकलौता पुत्र था। पिता खुशीराम ने सीतापुर जिले के गांव कुसेपा से उसकी शादी तय की थी। शादी के बाद शनिवार को उसकी बरात वापस आई। परिजन के मुताबिक रविवार शाम घर पर कुछ देर रुकने के बाद वह बाइक लेकर घर से चला गया। रात में उसका शव परसिया गांव के पास भैसहिया बाग में पेड़ से लटक रहा था। बाइक पेड़ के नीचे पड़ी थी। गले में रस्सी का फंदा कसा था। बाइक पड़ी होने से आशंका जताई जा रही है कि उसने बाइक पर खड़े होकर फंदा लगाकर जान दे दी। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव घर वालों को सौंप दिया। इस मामले में परिवार और मायके वालों ने चुप्पी साध ली है, ग्रामीण भी कुछ कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

परिवार में कोई विवाद सामने नहीं आया है। शादी के बाद उसके आत्महत्या से सभी लोग दुखी हैं।
-प्रेमकांत वर्मा प्रधान, खड़वामीतमऊ
गांव में बरात आई थी। अच्छे माहौल में शादी हुई। सभी लोग हंसीखुशी वापस गए थे। आत्महत्या की सूचना से परिजन काफी दुखी हैं।
-गिरजेश मिश्रा प्रधान, कुसेपा जिला सीतापुर
आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। इसलिए शव पंचायतनामा भरकर सौंप दिया।
-सुनील कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना ईसानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed