{"_id":"5ef0e5f28ebc3e432d369690","slug":"sucide-lakhimpur-news-bly4101841194","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवदंपती सहित पांच लोगों ने खाया जहर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवदंपती सहित पांच लोगों ने खाया जहर, दो की मौत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना ईसानगर क्षेत्र में शादी के 15 दिन बाद आपसी कलह में नवदंपती ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। परिवार वाले दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने नवविवाहिता को मृत घोषित कर दिया। उधर, गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में तीन लोगों ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें से ससुराल आए एक युवक की मौत हो गई। वहीं महिला और एक अन्य युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
खमरिया थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव लाखुन निवासी शिवनाथ के पुत्र गुरदयाल (24) की शादी 15 दिन पूर्व पड़ोस के गांव गुनिया जिला सीतापुर निवासी रेशमा (22) से बड़ी धूमधाम से शादी हुई थी शादी के बाद से ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। रविवार की रात दोनों ने सोने से पहले घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडने पर परिवार वालों को जानकारी हुई। इससे घर में अफरातफरी मच गई। घर वाले आनन-फानन में दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने रेशमा को मृत घोषित कर दिया, जबकि गुरदयाल की हालत गंभीर बनी है। उसका उपचार चल रहा है।
गोला गोकर्णनाथ रविवार की शाम हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव देवरिया ससुराल आए बरेली निवासी अवधेश अवस्थी (26) ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर साले हिमांशु ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ससुरालीजन उसे जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने बताया कि वह अपनी पत्नी अंशू के साथ रविवार को ही ससुराल आया था। एक वर्ष पूर्व अंशू और अवधेश का विवाह हुआ था। परिवार वाले कार्रवाई से इनकार कर शव गांव लेकर चले गए। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिवार वालों की मौजूदगी में ससुराल देवरिया में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। दूसरी घटना हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव चांदामऊ में हुई। गांव निवासी बहादुर लाल के 27 वर्षीय पुत्र राजेश राठौर और गोला कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी हारुन अहमद की 28 वर्षीय पत्नी सबीना बानो ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिन्हें गोला सीएचसी भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।