{"_id":"68cc469a3cd07e31350a56e4","slug":"students-ran-and-jumped-in-competitions-displayed-their-talent-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-156024-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: प्रतियोगिताओं में दौड़े-कूदे विद्यार्थी, दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: प्रतियोगिताओं में दौड़े-कूदे विद्यार्थी, दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
गोला के कृषक समाज इंटर कॉलेज की प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी। स्रोत : विद्यालय
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज के वार्षिक खेल उत्सव में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार को कॉलेज प्रबंधक एवं पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने खेल ध्वज फहराकर आयोजन की शुरुआत कराई। पिछले वर्ष के चैंपियन छात्र विशाल वर्मा और छात्रा राधा वर्मा ने मशाल लेकर मैदान की प्रथम दौड़ पूरी की। जूनियर बालिका वर्ग 600 मीटर दौड़ में कनक मिश्रा प्रथम, अंजलि द्वितीय और माहिका शुक्ला तृतीय स्थान पर रहीं।
800 मीटर दौड़ में प्रथम सृष्टि वर्मा, द्वितीय परी दीक्षित, तृतीय स्थान शीतल ने प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में प्रथम अल्तशा, द्वितीय अंजलि, तृतीय स्थान प्रीति ने प्राप्त किया। बालक सब जूनियर वर्ग 600 मीटर दौड़ में प्रथम कुनाल, द्वितीय करन तृतीय स्थान पर उवेस खान रहे।
जूनियर बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान मोनू राज, द्वितीय सन्नी, तृतीय शोएब, सीनियर 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अनुज कुमार द्वितीय आदित्य कुमार, तृतीय स्थान मनीष कुमार ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
क्रीड़ा प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि तीसरे दिवस के समापन सत्र में सभी वर्गों के सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस मौके पर प्रधानाचार्य अनन्त प्रकाश सरोज डॉ. अनिल कुमार, लखपति भारती, अशोक कुमार वर्मा, ओम प्रकाश यादव, अरविंद यादव, पीटीआई सरोज कुमार वर्मा, कपिल वर्मा, सुमित यादव, मकसूद अली कदीर अहमद आदि मौजूद रहे।