फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Students live by Shiva Stuti staged

छात्राओं ने किया सजीव  शिव स्तुति का मंचन

Sat, 23 Jul 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुरखीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुरखीरी। Updated Sat, 23 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Students live by Shiva Stuti staged
कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला
सरस्वती बालिका इंटर कालेज में हुई भारतीय संस्कृति के संरक्षण को लेकर कार्यशाला 
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति के सरंक्षण, संवर्धन और उत्थान के लिए सनातन धर्म बालिका इंटर कालेज में शनिवार से दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला कला पर्व के रूप में मनाई जा रही है। इसमें छात्राओं को चित्रकला, मेंहदी, नाटक, निबंध, गायन आदि का प्रशिक्षण जाएगा। उद्घाटन भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने किया।

दो दिवसीय कार्यशाला संस्कृति मंत्रालय के सहयोग और विद्या भारती की ओर से कराई जा रही है। शनिवार को शुरू हुई कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर किया। छात्राओं ने इस मौके पर सरस्वती वंदना पेश की। इसमें छात्राओं को कलश सज्जा, गायन, नृत्य, निबंध, केश सज्जा, चित्रकला, रंगमचीय नाटक और रंगोली आदि का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और सावन माह के मौके पर सजीव शिव स्तुति का मंचन किया। मुख्य अतिथि ने सारेगामा पा के उपविजेता रहे सचिन बाल्मीकि को जिला गौरव से सम्मानित किया। कहा कि छात्राओं को कार्यशाला में जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसका निरंतर अभ्यास करके की इसे सीखा जा सकता है। इसे सीख कर छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ साथ विद्यालय का नाम रोशन कर सकती  हैं। इस मौके पर प्रबंधक डा. राकेश माथुर, उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, समिति की अध्यक्ष रश्मि बाजपेई,  विमल अग्रवाल, अवधेश गुप्ता, प्रधानाचार्या शिप्रा बाजपेई स हित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed