{"_id":"5f5d051f8ebc3e981a772127","slug":"student-leave-the-entrance-examinaton-of-polytechnic-lakhimpur-news-bly4195961171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में 1723 छात्रों ने छोड़ी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में 1723 छात्रों ने छोड़ी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा देकर निकलते परिक्षार्थी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा शनिवार को शांति पूर्वक संपन्न हो गई। इसके लिए शहर के नौ कॉलेजों को पहली पाली के लिए और आठ कॉलेजों को दूसरी पाली के लिए केंद्र बनाया गया था। पहली पाली में 70.29 और दूसरी पाली में 72.75 प्रतशित परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
प्रवेश परीक्षा के प्रभारी एवं राजकीय पॉलिटेक्निक शिक्षक पद्मेश पंकज ने बताया कि कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई। इसके लिए सुबह की पाली के लिए नौ और शाम की पाली के लिए आठ कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली का पेपर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक हुआ। इसमें 3403 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें से 2392 ही परीक्षा में शामिल हुए। जबकि दूसरी पाली का पेपर ढाई से साढ़े पांच बजे तक हुआ। इसमें 2356 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें से 1864 ही उपस्थित रहे।
तापमान चेक करने के बाद ही मिला प्रवेश
कोरोना महामारी को देखते हुए परीक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरती गई। परीक्षा केंद्रों पर तापमान चेक करने के बाद उन्हीं छात्रों को परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी गई जो मास्क लगाए थे।
विज्ञापन
पेपर बहुत अच्छा हुआ है। सभी प्रश्न हल किए हैं। अब रिजल्ट आने का इंतजार रहेगा। नाम आने का पूरा विश्वास है।
कीर्ति मिश्रा, गढ़ी रोड
पेपर ज्यादा कठिन न होकर बहुत अच्छा था। हमें पूरा भरोसा है कि रिजल्ट में हमारा नाम जरूर होगा।
तूबा आरिफ, मुगली टोला खीरी
पेपर में अधिकतर पढ़ा हुआ आया। अब परिणाम आने का इंतजार रहेगा। रिजल्ट में हमारा नाम अवश्य होगा।
आशीष कुमार, सुरजीपुरवा
कुल मिलाकर पेपर अच्छा हुआ। जितने प्रश्न हल किए हैं वह सब सही हैं। पूरा भरोसा है कि परिणाम भी बेहतर आएगा।
उमैष अहमद, हिदायत नगर
स्नातक परीक्षा में छह छात्र रहे गैर हाजिर
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि शनिवार को पहली पाली में बीएससी तृतीय वर्ष के फिजिक्स विषय के द्वितीय प्रश्नपत्र का पेपर हुआ इसमें 62 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और सभी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि तृतीय पाली में बीकाम तृतीय वर्ष के पेपर में पंजीकृत 301 छात्रों के सापेक्ष 295 उपस्थित और छह अनुपस्थित रहे।संवाद
पलिया में 15 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षाएं
पलियाकलां। शनिवार को श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय में बीए और बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा हुई। बीए तृतीय वर्ष में पंजीकृत 144 में से आज नौ परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। इसी तरह बीकॉम तृतीय वर्ष में पंजीकृत 77 परीक्षार्थियों में से छह ने परीक्षा छोड़ी। रोजाना की तरह थर्मल स्कैनर से जांच के बाद सैनिटाइजर से हाथ साफ कराकर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। जो परीक्षार्थी मास्क नहीं लगाए थे उनको कॉलेज प्रशासन की तरफ से मास्क देकर प्रवेश दिया गया। संवाद