फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Strong winds and rain destroyed crops in the fields

Lakhimpur Kheri News: तेज हवा संग बारिश से खेतों में बिछी फसल

Wed, 01 Oct 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 01 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Strong winds and rain destroyed crops in the fields
बेहजम क्षेत्र में आंधी-बारिश में गिरी धान की फसल को मायूसी से देखता किसान। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन




लखीमपुर खीरी।
मानसून की विदाई के बाद मंगलवार को फिर से मौसम ने पलटी मार दी। जिले के कुछ क्षेत्रों में सुबह तेज हवा के साथ हुई बारिश से खेतों में धान की फसल बिछ गई। वहीं, गन्ने को भी काफी नुकसान हुआ है। इससे किसान कम उत्पादन होने की आशंका से चिंतित हैं।
जिले में इस बार गन्ने का रकबा 3.64 लाख हेक्टेयर और धान का रकबा 1.04 लाख हेक्टेयर है। खेतों में धान की फसल करीब-करीब तैयार खड़ी है। फसल कटाई भी कई जगहों पर शुरू हो गई है। ऐसे में आंधी-बारिश के आसार ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी। बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान फरधान, बेहजम में हुआ है। बेहजम की ग्राम पंचायत बहादुरपुर के गांव अल्हवापुर में धान की फसल धराशायी हो गई।
विज्ञापन

किसान दिनेश कुमार ने बताया कि चार बीघा में धान लगाया था। वह गिर गया। गुलचौरा निवासी शिव कुमार पांडे ने बताया कि उसके धान अभी कच्चे थे। ग्राम पंचायत रुकनापुर निवासी देशराज सिंह की तीन बीघा धान की फसल गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मझगईं में गन्ने के भुगतान न होने व केले की फसल में घाटा होने की मार पहले ही झेल रहे थे। रही-बची कसर बारिश-तेज हवा ने पूरी कर दी। कस्बे के कोठिया, गंगापुरवा, कंधरहिया, त्रिलोकपुर, नौगवां, बेला, बल्लीपुर आदि में गन्ने व धान की फसल गिरकर तहस-नहस हो गई। मुआवजा दिलाने की मांग किसानों ने की है।
फरधान तहसील सदर क्षेत्र में खेतों में पककर तैयार धान की फसल गिर गई। वहीं, लखीमपुर तहसील के नरदवलपुरवा, फत्तेपुर, धौरहरा खुर्द आदि गांव में मंगलवार सुबह तेज हवा व बारिश से खेतों में तैयार धान की फसल गिर गई। किसान राकेश वर्मा का कहना है कि गिरी हुई फसल को उठाना और काटना बेहद मुश्किल है। जगदीश प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, विनोद कुमार आदि किसानों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
बिजुआ के पड़रिया तुला और आसपास के क्षेत्रों में सुबह हुई बारिश और तेज हवाओं का असर देखा गया। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल गिर गई। किसानों का कहना है कि गिरी हुई फसल से उत्पादन में कमी आएगी। खेतों में पानी जमा होने से फसल के सड़ने का खतरा भी बढ़ गया है।
बारिश के बीच छप्पर नुमा घर पर गिरी बिजली





महेवागंज/फूलबेहड़। बड़ागांव के मजरा बहालीपुरवा में बिजली गिरने से एक छप्परनुमा घर जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि उस घर में कोई मौजूद नहीं था। घर में रखा गृहस्थी का सामान जल गया। बहालीपुरवा निवासी इजहार खां ने बताया कि मंगलवार सुबह से बारिश हो रही थी। सुबह करीब साढ़े सात बजे तेज गरज और चमक के साथ छप्पर पर बिजली गिर गई। इससे झोंपड़ी जलने लगी। आग लगने से हजारों रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। भुक्तभोगी ने लेखपाल को सूचना दी। संवाद



--------

जिस किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया है, उसको बीमा कंपनी नुकसान की भरपाई करेगी। कंपनी को 72 घंटे के अंदर नुकसान की सूचना देनी होगी। बीमा के दौरान सभी किसानों को कंपनी के नंबर भी उपलब्ध कराए गए थे।

-सूर्य प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article