{"_id":"573b18264f1c1b644eac7c34","slug":"strange-wonderful-act-of-accountant","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल का अजब-गजब कारनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल का अजब-गजब कारनामा
केके मौर्या-सिंगाही-निघासन।
Updated Tue, 17 May 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
क
- फोटो : क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुत्रवधू को ससुर की पत्नी बनाया, जीवित को मृत दिखाकर छह बीघा जमीन की वरासत की
एसडीएम ने लेखपाल को लगाई फटकार, सुधार न होने पर दर्ज कराएंगे रिपोर्ट
सिंगहा हल्के के लेखपाल ने सरकारी अभिलेखों में एक अजब गजब कारनामा कर दिखाया। लेखपाल ने पुत्रवधू को उसके ही ससुर की पत्नी बना दिया। इतना ही नहीं उसे मृत भी दिखाया उसके बाद उसके नाम छह बीघा जमीन की उसके ससुर के नाम वरासत कर दी। पीड़ित महिला अधिकारियों के चक्कर काटते हुए तंग आ चुकी है। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल को जमकर फटकार लगाई और शीघ्र ही मामले का निस्तारण करने का आदेश दिया। निस्तारण न होने पर रिपोर्ट दर्ज करवाने की चेतावनी दी है।
क्षेत्र के गांव सिंगहा निवासी माया देवी पत्नी विश्राम ने बताया कि उसके ससुर के चार बेटे रामलखन, भारत राम, सूरज और विश्राम हैं। जब चारों भाइयों में बंटवारा हुआ तो विश्राम के साथ उसके पिता इतवारी और सास नंदरानी रहने लगे। नंदरानी बहू माया देवी की सेवा से खुश थी। इसी कारण उन्होंने अपने नाम की छह बीघा जमीन जरिए बैनामा उसके नाम करवा दी। जमीन की दाखिल खारिज आदि भी हो गई। छह साल पहले नंदरानी की मौत हो गई। आरोप है कि लेखपाल ने नंदरानी के स्थान पर माया देवी को मृत दिखाया। उसके बाद उसे इतवारी की पत्नी बना दिया और फिर छह बीघा जमीन इतवारी के नाम चढ़ा दी। इस बात की भनक जब माया देवी को लगी तो वह तहसील और समाधान दिवस के चक्कर काटने लगी। आरोप है कि लेखपाल ने माया देवी से मुकदमा करने के बाद ही मामले का निस्तारण करने की बात कही। इस पर माया देवी नाराज हो गई। उसने मामले की शिकायत एसडीएम लवकुमार से की। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए हल्का लेखपाल साहब लाल को बुलाकर जमकर फटकार लगाते हुए मामले का शीघ्र निस्तारण करने को कहा।
--
छह साल पहले वहां लेखपाल डल्लाराम की तैनाती थी। उन्होंने ही पुत्रवधू को उसके ससुर की पत्नी दिखाया। बाद में उसे मृत दिखाकर उसकी जमीन इतवारी के नाम कर दी। लेखपाल रिटायर हो चुका है। वर्तमान में लेखपाल को एक सप्ताह का समय दिया गया है। समस्या का निस्तारण न होने पर दोनों लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-लव कुमार, एसडीएम