फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Statements of record 19 witnesses in a day, statements of total 72 people were penned

एक दिन में रिकॉर्ड 19 गवाहों के बयान, कुल 72 लोगों के कलमबंद हुए बयान

Fri, 29 Oct 2021 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Statements of record 19 witnesses in a day, statements of total 72 people were penned
लखीमपुर खीरी। बहुचर्चित तिकुनिया कांड में जांच टीम की मेहनत रंग ला रही है। प्रदर्शनकारी किसानों को गाड़ी से रौंदने के मामले में शुक्रवार को 19 गवाह अदालत के सामने पेश हुए। इनसे औपचारिक पूछताछ के बाद सीजेएम चिंताराम ने कलमबंद बयान के लिए अलग-अलग मजिस्ट्रेट अदालतों को आदेशित किया। इसके बाद शाम छह बजे तक विभिन्न अदालतों ने गवाहों के बयान दर्ज किए । मामले में शुक्रवार तक कुल 72 लोगों के कलमबंद बयान अदालत में दर्ज कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन

तिकुनिया कांड में सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद यूपी की जांच टीम की ओर से मुख्य रूप से घटना के गवाहों के बयान दर्ज कराने और उनकी सुरक्षा के लिए व्यवस्था करने पर ध्यान देना शुरू किया है। इसी कड़ी में जहां बृहस्पतिवार तक कुल 52 लोगों के 164 सीआरपीसी के बयान दर्ज कराए जा चुके थे। वहीं शुक्रवार को अपने ही केस के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए विवेचक विद्याराम दिवाकर ने 19 गवाहों को कलमबंद बयान दर्ज कराने के लिए सीजेएम अदालत में पेश किया। अदालत ने गवाहों से जुडे़ आधार कार्ड और पुलिस के समक्ष दिए गए बयानों को सरसरी तौर पर देखने के बाद सभी पांच- पांच गवाहों की टुकड़ी के रूप में एसीजेएम, जेएम, अपर जेएम और अपर सिविल जज जूडिशिएल आदि अदालतों के न्यायिक अधिकारियों को बयान लिखने की जिम्मेदारी सौंप दी। इसके चलते शाम छह बजे तक कुल 19 बयान लिखे जा चुके थे।
विज्ञापन

मुहरबंद सील बयान खुले मुआयना बाद सील हुए
लखीमपुर खीरी। पूर्व में दर्ज कराए गए 13 गवाहों के बयानों का अवलोकन करने के लिए भी जांच टीम ने काफी मशक्कत की है। बृहस्पतिवार को दर्ज कराए गए बयानों के अवलोकन के लिए शुक्रवार को अदालत में अर्जी दी गई, जो मंजूर कर ली गई। लेकिन शर्त रखी गई कि अदालत में पीठासीन अधिकारी के सामने ही कलमबंद बयानों का सील मुहर बंडल खोला जाएगा और उनका विवेचक ही अकेले में अवलोकन कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त कोई फोटो नहीं खींचे जाएंगे और न ही बयानों की फोटो कॉपी होगी। अवलोकन करने के बाद अदालत ने अपने दफ्तरी को बुलाकर अपने सामने ही लिफाफे दुबारा सील करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित जायसवाल समेत चार की आज खत्म हो रही है रिमांड
लखीमपुर खीरी। अदालत से पुलिस कस्टडी रिमांड पर पूछतांछ के लिए जिला जेल से दोबारा रिमांड पर लिए गए अभियुक्त सुमित जायसवाल, नंदन सिंह बिष्ट, सत्यम त्रिपाठी, शिशुपाल की दो दिन की मोहलत शनिवार की सुबह दस बजे पूरी हो रही है। अब तक पूछताछ में दुबारा भी जांच टीम के हत्थे महत्वपूर्ण सुबूत लगे हैं, लेकिन अदालत से मंजूरी के 48 घंटे समाप्त होने से पहले ही एसआईटी को दोबारा मेडिकल कराते हुए इन्हें वापसी दाखिला करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed