{"_id":"590386ca4f1c1baf2bc0dcc6","slug":"starting-assessment-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुआ मूल्यांकन कार्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुआ मूल्यांकन कार्य
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 28 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को दूसरे दिन जांची गईं करीब पांच हजार कॉपियां
शिक्षक विधायक ने देखी मूल्यांकन केंद्र के इंतजाम
बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुक्रवार को विधिवित शुरू हुआ। पहले दिन जीआईसी में करीब पांच हजार और डीएस कॉलेज में दो हजार से अधिक कॉपी जांची गई। वहीं दूसरे दिन भी अधिकतर परीक्षक अनुपस्थित रहे। शिक्षक विधायक ने भी जीआईसी और डीएस कॉलेज जाकर मूल्यांकन केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बोर्ड परीक्षा की इंटर की कॉपी जांचने के लिए जीआईसी को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन का पहला दिन जहां परीक्षकों के ज्वाइनिंग के नाम रहा वहीं दूसरे दिन करीब पांच हजार कॉपियां जांची गई। हालांकि दूसरे दिन भी सभी परीक्षक मूल्यांकन केंद्र पर नहीं पहुंचे। दूसरे दिन 59 डीएचई और 297 परीक्षकों ने पांच हजार कॉपियां चेक कीं। वहीं हाई स्कूल के मूल्यांकन केंद्र डीएस कॉलेज में दूसरे दिन दो हजार से अधिक कॉपियां जांची गई।
शिक्षक विधायक ने देखी मूल्यांकन केंद्र की व्यवस्था
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक सभा के शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटर के लिए बनाए गए मूूल्यांकन केंद्र डीएस कॉलेज व जीआईसी पहुंचे। उन्होंने वहां पर परीक्षकों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विधायक ने वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय मिलने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा वित्तविहीन शिक्षकों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा और उनके हक के लिए सदैव संघर्षरत रहने का ऐलान किया। उन्होंने जीआईसी प्रधानाचार्य आरके आर्य से मिलकर मूल्यांकन कार्य की जानकारी ली।
फेल करो या पास करो पर लिखी कविता
कॉपी जांचने के दौरान एक कॉपी पर लिखी कविता देेखकर उसे जांच रहे शिक्षक दंग रह गए। कॉपी पर छात्र ने कविता लिखकर पास और फेल करने का कार्य परीक्षक पर छोड़ दिया। वहीं परीक्षक का धन्यवाद भी दिया।