{"_id":"613fa3d88ebc3e1eed40eaf8","slug":"start-197-sub-centres-in-a-week-lakhimpur-news-bly459445181","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में शुरू कराएं 197 उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में शुरू कराएं 197 उपकेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। डोर टू डोर सर्वे अभियान को लेकर सोमवार को एनएम ट्रेनिंग सेंटर में समीक्षा बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर एवं नोडल अफसर डॉ. आलोक रंजन शामिल हुए।
बैठक में शामिल अधीक्षकों को जेडी ने कोरोना वैक्सीन सहित नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।
जेडी डॉ. आलोक रंजन ने कहा कि सभी अधीक्षक गर्भवती महिलाओं और दो साल से कम उम्र के बच्चों को संपूर्ण टीकाकरण हुआ है कि नहीं, यह सुनिश्चित कर लें और छूटे हुए लोगों का तुरंत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे लोग,जिन्होंने अभी तक कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है या फिर उनकी दूसरी डोज पेंडिंग है, उनका तत्काल टीकाकरण कराएं।
उन्होंने अधीक्षकों को 15 सितंबर तक 75फीसदी टीकाकरण पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही 197 नए उपकेंद्र को एक सप्ताह में शुरू करने के निर्देश दिए। गोल्डन कार्ड की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए 25 सितंबर तक 40 प्रतिशत तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर,एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ.आरपी दीक्षित, डॉ. बीवी पंत, डॉ. अनिल कुमार सहित सीएचसी अधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
गदंगी मिलने पर जेडी ने जताई नाराजगी
नोडल अफसर डॉ. आलोक रंजन ने घर-घर भ्रमण अभियान की हकीकत जानने के लिए फरधान सीएचसी के गांव बेलसारी पहुंचे। वहां पर बुखार के 16 मरीज मिले। उधर, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सफाई न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने नल, गेट एवं बिजली व्यवस्था को तत्काल सही कराने के निर्देश दिए। प्रधान प्रतिनिधि की शिकायत पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की दीवार बनवाने के निर्देश दिए।