फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Stampede caused by tiger roaming in the field

खेत में घूमते बाघ को देखकर मची भगदड़

Thu, 10 Sep 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Stampede caused by tiger roaming in the field
नयागांव में बने बाघ के पगचिह्न। - फोटो : LAKHIMPUR
ममरी। मंगलवार की शाम हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव नया गांव के दक्षिण में रामभजन के खेत में बाघ को घूमता देखे जाने से खेतों में काम कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। इसके बाद महेशपुर रेंज के वनकर्मियों ने भी पगचिन्ह मिलने पर बाघ होने की पुष्टि की है। कन्हैयागंज के सुनील कुमार, नयागांव के सद्दाम, शकील आदि का कहना है कि वे लोग मंगलवार की शाम पशुओं के लिए चारा काटने खेतों पर गए थे। इसी बीच रामभजन के गन्ने के खेत से बाघ निकल आया, जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए और भगदड़ मच गई। शोर मचाने पर बाघ फिर गन्ने में घुस गया, जिसके पगचिन्ह खेत में मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनरक्षक श्याम किशोर शुक्ला और अन्य वनकर्मियों ने बाघ के पगचिन्ह मिलने पर बताया कि रामभजन का खेत महेशपुर जंगल से कुछ दूरी पर है। बाघ वहां शिकार की तलाश में पहुंच गया होगा, जिसकी निगरानी की जा रही है। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने, खेतों में अकेले न जाने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed