{"_id":"c41e83a53c4dd2addab8bda348a514ec","slug":"sriramcrit-psyche-and-gita-quiz-contest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीरामचरित मानस और गीता प्रश्नमंच प्रतियोगिता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीरामचरित मानस और गीता प्रश्नमंच प्रतियोगिता
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 21 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत विकास परिषद का संस्कृति सप्ताह रामचरित मानस और श्रीमद्भागवत गीता प्रश्नमंच प्रतियोगिता के साथ शुरू हुआ। सप्ताह के पहले दिन सौभाग्य पैलेस में हुए कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक मेजर यज्ञदत्त मिश्र और शरद गुप्त ने बच्चों से रामचरित मानस और भागवत गीता से संबंधित सवाल पूछे। जिनके बच्चों ने सटीक उत्तर देकर पुरस्कार जीते।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नरेशचंद्र वर्मा और विशिष्ट अतिथि डॉ. दयानंद शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि नरेश चंद्र वर्मा ने भागवत गीता और रामचरित मानस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि डॉ. दयानंद शुक्ला ने गीता की विशद व्याख्या की। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि रामचरित मानस मानव को आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देती है। परिषद अध्यक्ष रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि गीता मानव को कर्म करने का संदेश देती है।
कार्यक्रम का संचालन अनिल शुक्ला ने किया। प्रतियोगिता कराने में प्रांतीय संयोजक शरद गुप्ता, शशि बाला सक्सेना, विपुल सेठ, अतुल कटियार ने सहयोग किया।
कार्यक्रम में श्रवण सिंह कंबोज, ओपी श्रीवास्तव, अवधेश गुप्ता, संजय अग्रवाल, मानवेंद्र सिंह, छोटे लाल, बम बहादुर वर्मा, विनोद तोलानी, कृष्ण गोपाल शेखर, सचिव सुरेश चंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सक्सेना, मधूलिका त्रिपाठी, घनश्याम शर्मा, हरि प्रकाश त्रिपाठी, राम औतार शर्मा, रेखा पुरी, सतीश टंडन, रामजी पुरी ललित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।