{"_id":"640b7a1070940441060d8d64","slug":"squads-from-six-border-areas-did-march-past-lakhimpur-news-c-4-1-bly1014-89780-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छह सीमांत क्षेत्रों से आए दस्तों ने किया मार्च पास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छह सीमांत क्षेत्रों से आए दस्तों ने किया मार्च पास्ट
विज्ञापन
डेयरडेविल्स के करतब देखकर दांतों तले अंगुली दबा गए दर्शक
लखीमपुर खीरी। एसएसबी के तृतीय वाहिनी परिसर में मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय व विशिष्ट अतिथि गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने सबसे पहले शहीद स्मारक पर पहुंचकर एसएसबी के शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित किए। इसके बाद डीजी रश्मि शुक्ला ने सभी फ्रंटियर से आए अफसरों से मंत्री द्वय का परिचय कराया। परेड का निरीक्षण करने के बाद जब मुख्य अतिथि मंच पर पहुंचे तो परेड कमांडर जितेंद्र यादव ने मंच के पास आकर मुख्य अतिथि नित्यानंद राय से परेड शुरु करने की अनुमति ली। इसी के साथ छह सीमांत मुख्यालयों से आईं टुकड़ियों में शामिल दस्ते ने मार्च पास्ट किया।
मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली तो उनके सम्मान में परिसर में मौजूद हर कोई खड़ा हो गया। तालियां बजाकर परेड का उत्साहवर्धन किया। वर्षगांठ परेड में एसएसबी की 6 सीमांत मुख्यालयों से आई एक महिला टुकड़ी, एक स्पेशल ऑप्स टुकड़ी और श्वान दस्ते का प्रतिनिधित्व करने वाले बल कर्मियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। जब डेयरडेविल्स दस्ते ने हैरतअंगेज करतब दिखाए तो वहां मौजूद हर कोई दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो गया।