{"_id":"5e1cb3c18ebc3e87c11d8131","slug":"sports-lakhimpur-news-bly3918795200","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी कूद में सुरेश और सोनम रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी कूद में सुरेश और सोनम रहीं अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। ब्लॉक स्तरीय युवाओं की खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को ब्लॉक ईसानगर के साकेत इंटर कालेज हसनपुर कटौली में कराई गई।
लंबी कूद पुरुष वर्ग में हसनपुर के सुरेश कुमार ने प्रथम, ईसानगर के मुजम्मिल ने द्वितीय और कटौली के अलसाब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि लंबी कूद महिला वर्ग में हसनपुर कटौली की सोनम काजल ने प्रथम, दिव्यांशी ने द्वितीय और रूबी बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा कराई गई प्रतियोगिता के प्रांरभ में खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया गया। इसके बाद गोला फेंक में जाजर हुसैन ने प्रथम, रामू रस्तोगी ने द्वितीय और शब्बीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में जाफर ने प्रथम, फिरोज ने द्वितीय और अलीमुद्दीन ने तृतीय स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ईसानगर की टीम ने हसनपुर कटौली की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। 800 मीटर की दौड़ में सकलेन ने प्रथम, रोहित रस्तोगी ने द्वितीय और आनंद ने तृतीय स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में शहबाज अली ने प्रथम, सकलेन ने द्वितीय और प्रेम कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को महेश बाबू और सागर सेठ ने पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर पीआरडी के ब्लॉक कमांडर राजकुमार सिंह, राजाराम, सुशील कुमार समेत पीआरडी के जवान मौजूद रहे। संवाद