गोला गोकर्णनाथ। नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज के स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में खेले जा रहे फुटबॉल लीग टूर्नामेंट के तीसरे दिन मॉर्निंग स्टार और गोला स्टेडियम की टीम विजयी रहीं।
स्टेडियम में पहला मैच घोसियाना क्लब और मॉर्निंग स्टार के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें मॉर्निंग स्टार ने घोसियाना को 0-1 से शिकस्त देकर जीत हासिल की। दूसरा मैच गोला स्टेडियम गोला और ईदगाह के बीच खेला गया, जिसमें गोला स्टेडियम ने ईदगाह को 3-0 से हराकर जीत हासिल की। मैच के निर्णायक मंडल में हाजी अकील अहमद, नदीम और अमन रहे। इस मौके पर अफसर अली, कमाल अहमद, तौफीक, रामेंद्र शुक्ल, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद