फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sport

क्रिकेट: फाइनल में पहुंची मैलानी और नारंग की टीम

Sat, 18 Jan 2020 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
sport
फाइनल 26 जनवरी को कुरियानी मैदान पर होगा
विज्ञापन

मैलानी। कुरियानी में चल रहे सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट में इलेविन टाइगर क्रिकेट क्लब मैलानी और नारंग क्रिकेट क्लब, नारंग की टीम फाइनल में पहुंच गईं।
पहला सेमीफाइनल नारंग और सलावतनगर के बीच हुआ। सलावतनगर की टीम ने पहले खेलते हुए 6 विकेट खोकर 109 रन बनाए, जिसमें सचिन ने 45, अरविंद ने 29, मोहसिन ने 27 रन बनाए। नारंग की ओर से गेंदबाजी करते हुए श्यामू, सरोज ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए नारंग ने आठ विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। नारंग की ओर से बबलू ने 47, श्यामू ने 21, सरोज ने 18 रनों का योगदान किया।

दूसरा सेमीफाइनल इलेविन टाइगर क्रिकेट क्लब मैलानी और भीरा क्रिकेट क्लब, भीरा के बीच हुआ। टॉस हारकर भीरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर छह विकेट खोकर 108 रन बनाए, जिसमें रिंकू ने 46, अमित ने 45 रनों का योगदान किया। मैलानी की ओर से गेंदबाजी करते हुए गिरीश ने चार, सिद्धू ने तीन विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए मैलानी की टीम ने तीन विकेट खोकर ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। अरविंद ने 58, अमित राना ने 36 रन बनाए। इस प्रकार मैलानी और नारंग की टीमों ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। नारंग के बबलू और मैलानी के अरविंद मैन ऑफ द मैच चुने गए। प्रतियोगिता का फाइनल 26 जनवरी को कुरियानी मैदान पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed