{"_id":"69f9b8cf74e5d715db3408875b93004a","slug":"spn-meerut-and-bhedura-winner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर, मेरठ और भेडौरा की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर, मेरठ और भेडौरा की टीम विजयी
सिंगाही
Updated Wed, 25 Nov 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबाल टूर्नामेंट के चौथे दिन भी तीन मैच खेले गये। इसमें शहजहांपुर, सायरा स्पोर्टिंग क्लब भेडौरा, मेरठ, की टीमें विजयी रहीं ।
बुधवार को पहला मैच शहजहांपुर और नानपारा के बीच खेला गया। मैच के शुरु होते ही पहले हाफ में शहजहांपुर के खिलाडी इस्लाम ने 10 वे मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में लवी ने 47वें मिनट में और सुमित ने 57वें मिनट में गोल कर टीम को 3-0 से विजय दिलाई ।
दूसरा मैच सायरा स्पोर्र्टिंग क्लब, भेडौरा और बेलापरसुआ के बीच खेला गया । पहले हाफ में सायरा स्पोेर्टिंग टीम के खिलाडी राकेश ने 28वें मिनट पर गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। बढ़त अंत तक कायम रही। विपक्षी टीम एक भी गोल नहीं कर पायी और सायरा स्पोर्टिंग 1-0 से विजयी रही।
विज्ञापन
तीसरा मैच मेरठ और गौरीफंटा के बीच खेला गया। मेरठ की और से पहले हाफ में जीवन ने 11वें मिनट में पहला और अमरप्रीत ने 16 मिनट में दूसरा गोल किया। इसी टीम के प्रनी अंजुम ने 23 वें मिनट में गोल किया। इस प्रकार मेरठ की टीम 3-0 से विजयी रही।
महामंत्री सुनील बत्रा ने बताया कि गुरुवार को दिन में11 बजे से तीन मैच खेले जाएंगे। इस मौके पर विधायक केजी पटेल, सतीश श्रीवास्तव, दिनेश, अब्बुल उस्मानी, इन्द्रदीप सिंह, डॉ. एमआर सेठी, सउदुर्रहमान, सौरभ शाह, सलाउद्दीन, मुमताज, अमर, निशांत आदि मौजूद रहे।