फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Spent August in admission, expected to study from next month

Lakhimpur Kheri News: एडमिशन में बीता अगस्त, अगले महीने से पढ़ाई की उम्मीद

Thu, 31 Aug 2023 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Spent August in admission, expected to study from next month
युवराज दत्त महाविद्यालय
लखीमपुर खीरी। शहर के युवराज दत्त महाविद्यालय में जुलाई महीने से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इस बार प्रवेश प्रक्रिया लम्बे समय तक चली। जुलाई और अगस्त महीने की अन्तिम तिथि तक स्नातक के प्रवेश होते रहे। प्रवेश लेेने वाले छात्र छात्राओं का कहना है कि अगस्त महीना भी प्रवेश प्रक्रिया में चला गया। आखिर पढ़ाई कब से शुरू होगी। उम्मीद है कि अगले महीने के पढ़ाई शुरू हो जाएगी। उधर, परास्नातक की कक्षाओं में अभी भी एडमीशन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलेज में बीए के लिए कुल 1320 सीटें हैं, जबकि बीएससी बायो और गणित विषय के लिए 600 सीटें, बीकाम में 360 सीटों पर प्रवेश लिए जाते हैं। हर बार जुलाई महीने से ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाती थी और अगस्त महीने तक कक्षाओं में पढ़ाई शुरू करा दी जाती थी। इस बार स्थिति अलग रही और अगस्त महीने तक प्रवेश लिए गए।
विज्ञापन

जिसके चलते छात्र-छात्राओं को अब पढ़ाई की चिंता सताने लगी है। प्रवेश लेने वाले बच्चों का कहना है कि जिस महीने में पढ़ाई शुरू हो जाती थी, उस महीने में भी प्रवेश होते रहे। ऐसे में क्लासेज कब से शुरू होंगी, पता नहीं। विद्यार्थियों का कहना है कि देर से कक्षाएं शुरू होने से समय पर कोर्स पूरा नहीं हो पाता है। कोर्स पूरा न होने की वजह से परीक्षा के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल विद्यार्थियों ने कालेज प्रशासन से स्नातक की कक्षाएं संचालित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परास्नातक के प्रवेशार्थियों को दूसरी सूची का इंतजार
युवराज दत्त महाविद्यालय में परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए विषयवार सूची जारी की गई थी। पहली मेरिट सूची पर प्रवेश होने के बाद भी सैकड़ों छात्र-छात्राओं को दूसरी मेरिट सूची आने का इंतजार है। कॉलेज प्रशासन के जिम्मेदारों का कहना है कि परास्नातक में प्रवेश की दूसरी मेरिट सूची जारी करने की प्रक्रिया तेजी के साथ ही जा रही है। एकाध दिनों के भीतर दूसरी सूची जारी करते हुए प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed