{"_id":"665f88b58b8e5a5a78002197","slug":"sp-supporters-hooted-police-chased-away-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-121479-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सपा समर्थकों ने की हूटिंग, पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सपा समर्थकों ने की हूटिंग, पुलिस ने खदेड़ा
विज्ञापन
सपा समर्थकों को समझाती पुलिस-स्रोत वायरल वीडियो
लखीमपुर खीरी। मतगणना के दौरान दोपहर बाद दोनों सीटें जीतने की तस्वीर साफ होने के बाद सपा समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया। सौजन्या चौराहे के पास सपा समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। समर्थक चौराहे पर एकत्र होकर पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। सपा समर्थकों ने भाजपा गाड़ियों को देखकर हूटिंग की, बवाल होने का अंदेशा होने के चलते पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर समर्थकों को खदेड़ना पड़ा।
खीरी सीट पर दो बार के सांसद भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी की हार के बाद सपा समर्थकों में उत्साह छा गया। मंडी गेट से लेकर सौजन्या चौराहे पर समर्थकों की भीड़ जुट गई। सपा समर्थकों में जोश भरने के लिए पूर्व विधायक विनय तिवारी गोला गेस्ट हाउस पहुंचे। दोपहर करीब 2.30 बजे के मंडी से निकले भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी सौजन्या चौराहे से होकर कार्यालय जा रहे थे, तभी सपा समर्थकों ने उन्हें देखकर हूटिंग करनी शुरू कर दी।
हूटिंग होते देख सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों ने पहले समर्थकों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी जब समर्थक नहीं माने तो भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। बल प्रयोग करते ही भीड़ तितर बितर हो गई। बताते हैं कि पुलिस की पिटाई से एक वृद्ध घायल हो गया, जिनका निजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ा।
विज्ञापन
मंडी गेट परसपा समर्थकों ने जवानों पर बोतलें और चप्पलें फेंकी
04 एलकेएच- 25 नंबर
लखीमपुर खीरी। खीरी और धौरहरा सीट सपा के खाते में आने के बाद मंडी गेट पर हजारों समर्थकों की भीड़ जुट गई। इस दौरान हालात बिगड़ गए। धौरहरा सीट से आनंद भदौरिया की जीत की अधिकारिक घोषणा की गई तो समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। समर्थक अपने प्रत्याशी से मिलने के बाद मतगणना स्थल पहुंचे। समर्थकों की भीड़ देख सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की, जिससे वे भड़क गए। गुस्साए समर्थकों ने सुरक्षा कर्मियों पर पानी की बोतलें और चप्पलें फेंकनी शुरू कर दीं। पुलिस कर्मियों के अलावा एसएसबी जवानों ने किसी तरह समर्थकों को खदेड़ कर मंडी का मेन गेट बंद कर दिया। हालांकि काफी देर तक समर्थक मंडी गेट के बाहर हंगामा काटते रहे। संवाद
बवाल की आशंका पर तैनात हुई फोर्स
मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। सौजन्या चौराहे से लेकर मतगणना स्थल तक भारी फोर्स तैनात किया। मतगणना के दौरान बवाल होने की आशंका पर दो कंपनी सीएपीएफ, एक कंपनी पीएसी, दो एएसपी, आठ सीओ, 40 इंस्पेक्टर, 200 उपनिरीक्षक, 1200 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई है।