फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP Sunil final day, including 47 built by Vinay nomination

अंतिम दिन सपा के सुनील, विनय समेत 47 ने कराया नामांकन

Fri, 27 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 27 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
SP Sunil final day, including 47 built by Vinay nomination
sp - फोटो : amar ujala
टिकट कटने से आहत सपा की अनीता यादव ने भी भरा पर्चा
विज्ञापन

सभी आठ सीटों पर कुल 84 उम्मीदवार

विधानसभा चुनाव 2017 के लिए नामांकन के अंतिम दिन आठों सीटों पर निर्दलीय पर्चा दाखिल करने वालों की भीड़ उमड़ी। कस्ता सीट से सपा के विधायक सुनील लाला और गोला से विनय तिवारी ने नामांकन कराया। जबकि सपा से टिकट कटने से आहत अनीता यादव ने निर्दलीय तौर पर पलिया सीट से अपना नामांकन करा दिया है। अंतिम दिन सभी आठ सीटों पर कुल 47 नामांकन कराए गए। श्रीनगर सीट पर सपा की ओर से विधायक रामसरन और मीरा बानो ने नामांकन कराया। सबसे ज्यादा 16 नामांकन पलिया विधानसभा से कराए गए। जबकि कस्ता सीट पर सबसे कम छह उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। इसी तरह मोहम्मदी सीट से 12, निघासन से 10, श्रीनगर से सात, धौरहरा से नौ, लखीमपुर से 13, गोला से 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 84 प्रत्याशी मैदान में हैं, नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की असली तस्वीर सामने आएगी। 

पहले दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ था, जिसके बाद अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या एकदम से बढ़ गई। कस्ता विधानसभा से सपा प्रत्याशी सुनील कुमार लाला, भारतीय सुभाष सेना की ओर से कुसुम देवी, भाकपा माले से अरविंद कुमार और रमेश चंद्र ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कराया। गोला विधानसभा से सपा प्रत्याशी विनय तिवारी, पीस पार्टी प्रत्याशी मनीष गुप्ता, भारतीय सुभाष सेना से परमजीत सिंह, निर्दलीय नारेंद्र कुमार उर्फ नरेंद्र, निर्दलीय विद्यावती, राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी से दिनेश कुमार, नेशलिस्ट कांग्रेस पार्टी से मकरंद सिंह ने पर्चा दाखिल किया। श्रीनगर सीट से राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी की ओर से नीलम देवी, स्वराज पार्टी आफ इंडिया से दिनेश कुमार, राष्ट्रीय लोकदल से चंद्रावती देवी ने पर्चा भरा। पलिया सीट से निर्दलीय उपेंद्र सिंह, सर्व समभाव पार्टी से केवल सिंह, भारतीय समाज से वेदप्रकाश, निर्दलीय वंदना गुप्ता, निर्दलीय अनीता यादव, रिपब्ल्किन पार्टी से श्रीराम, राष्ट्रीय विकल्प पार्टी से विजय पाल, निर्दलीय रामनरेश, निर्दलीय राकेश कुमार गुप्ता, बहुजन मुक्ति पार्टी से दीपचंद्र, भारतीय सुभाष सेना से नेत्रपाल ने नामांकन कराया। धौरहरा से निर्दलीय श्रीकांत, निर्दलीय शमशेर, शिवसेना से कपिल कटियार, पीस पार्टी से सुनील कुमार और लोकदल से अनुज कुमार ने पर्चा भरा। मोहम्मदी सीट से निर्दलीय साजिया खातून, जन अधिकार मंच से आदेश कुमार, निर्दलीय ओमप्रकाश, राष्ट्रीय जनाधार पार्टी से हरीशंकर, लोकदल से रामबेटी शर्मा, भारतीय कृषक दल से रामरती ने नामांकन कराया। निघासन सीट से निषाद पार्टी से राधेश्याम, रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया से शिवकुमार मौर्या, किसान समाज पार्टी से एसपी मिश्रा उर्फ सत्यप्रकाश, पिछड़ा वर्ग महापंचायत से रामखेलावन और निर्दलीय सारिका ने नामांकन कराया। लखीमपुर सीट से लोकदल प्रत्याशी लियाकत अली खान, भारतीय जनसहयोग पार्टी से पूजा शुक्ला, महिला सशक्तीकरण पार्टी से ऊषा वर्मा, पिछड़ा वर्ग महापंचायत से मैकूलाल, सर्व समभाव पार्टी से आशीष वाजपेयी, पीस पार्टी से जावेद, स्वराज पार्टी से जनार्दन प्रसाद ने नामांकन कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed