{"_id":"6e65fd7e1d471c0473f6c1ad01620195","slug":"sp-party-orgainsed-a-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जश्न के साथ निकला जुलूस, शशांक ने कराया नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जश्न के साथ निकला जुलूस, शशांक ने कराया नामांकन
लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 11 Feb 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन से पहले सपा कार्यकर्ता खीरी रोड स्थित एक मैरिज लॉन में इकठ्ठा हुए। जहां राज्यसभा सांसद रविप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी, विधायक उत्कर्ष वर्मा, विनय तिवारी, रामसरन, सुनील लाला, सपा नेता धनंजय उपाध्याय आदि ने कार्यकताओं से एकजुटता का आह्वान किया। इसके बाद पार्टी प्रत्याशी शशांक यादव के साथ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम जुलूस की शक्ल में गुरुनानक चौराहा से हीरालाल धर्मशाला, मेनरोड, कचहरी रोड होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी भी की। कलक्ट्रेट में सपा प्रत्याशी ने पार्टी नेताओं के साथ एडीएम कोर्ट में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसपी सिंह को अपना नामांकन पत्र सौंपा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच के बाद नामांकन पत्र दाखिल कर लिया। नामांकन के दौरान महामंत्री कयूम खां, युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष आरए उस्मानी, मुन्ना यादव, जेडए उस्मानी, सरदूल सिंह, उदयभान सिंह यादव, बजरंग सिंघल, तृप्ति अवस्थी, उत्तम वर्मा, इमरान, अनीता यादव, अजय सिंह, अशोक वर्मा, संजीव वर्मा, चंदनलाल, विजय पाठक, पवन गुप्ता, संजय गुप्ता, रविंद्र पाल सिंह, गुड्डू यादव, रमेश अग्रवाल समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
जन प्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल दिलाना मुख्य एजेंडा
लखीमपुर खीरी। नामांकन के बाद सपा प्रत्याशी शशांक यादव ने प्रेसवार्ता में कहा कि वह बीडीसी, प्रधान, सभासद, विधायक, सांसद आदि जन प्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल का मुद्दा उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि इस पर वैचारिक बहस भी शुरू हो। सपा प्रत्याशी ने कहा कि पार्टी ने एक-एक कार्यकर्ता को सम्मान दिया है। समाजवादी आंदोलन करने वाले कार्यकर्ता के लिए यह एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि जिले के 15 में 14 ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख पद पर सपा ने झंडा लहराया है। इनमें 10 ब्लाक प्रमुखों का निर्विरोध निर्वाचन बड़ी उपलब्धि है। शशांक ने कहा कि वह निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करेंगे। प्रेसवार्ता में राज्यसभा सांसद रविप्रकाश वर्मा ने कहा कि एमएलसी पद के लिए शशांक यादव के चयन से कार्यकर्ताओं और आम लोगों में खुशी है। पार्टी में एमएलसी पद के कई दावेदार थे, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह ने शशांक यादव को ही प्रत्याशी के रूप में चयनित किया। सांसद ने कहा कि शशांक के रूप में एक अच्छा व्यक्ति चुनाव मैदान में है, इसलिए विपक्षी पार्टियों को भी चाहिए कि वह भी निर्विरोध निर्वाचन के लिए मैदान साफ करें। जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि प्रदेश में 36 एमएलसी चुने जाने हैं। जिले से पार्टी के सभी नेताओं ने एकजुट होकर शशांक यादव का नामांकन कराया है और वह भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे। जिलाध्यक्ष ने ब्लाक प्रमुख चुनाव में सपा द्वारा सत्ता के दम पर मनमानी करने के विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
सपाइयों के जमावड़े से दिनभर जाम रही खीरी रोड
सपा प्रत्याशी शशांक यादव के नामांकन में शामिल होने के लिए खीरी रोड स्थित मैरिज लॉन में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने चौपहिया वाहन सड़कों के किनारे खड़ी कर दी। जिससे खीरी रोड के साथ ही अस्पताल रोड, कचहरी रोड तक जाम रही। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी का फूल-मालाओं से किया स्वागत
उप्र उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारियों ने हमदर्द चौराहा पर सपा प्रत्याशी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने नगर पालिका सदस्यों से शशांक को विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान पालिका सदस्य अनिल शुक्ला, सुनील कश्यप, राकेश मिश्रा, छप्पू शुक्ला, राशिद पठान, आनंद टंडन, रफीक अहमद, अंशुमान माथुर, इशरत खां, संजय गुप्ता कन्हैया समेत तमाम लोग मौजूद थे।