{"_id":"5f6cee588ebc3e501c0a139a","slug":"sp-organised-a-team-for-death-case-lakhimpur-news-bly421021965","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड के खुलासे के लिए सीओ के नेतृत्व में टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्याकांड के खुलासे के लिए सीओ के नेतृत्व में टीम गठित
विज्ञापन
image description
लखीमपुर खीरी। थाना पलिया क्षेत्र में ड़ेढ महीने पहले हुए गुरतेज सिंह की हत्या का मामला पुलिस अभी तक नहीं सुलझा पाई है। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए सीओ मोहम्मदी के नेतृत्व में एक टीम गठित की है। टीम में इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को भी शामिल किया गया है।
थाना पलिया के गांव धूसर बिजौरिया निवासी गुरतेज सिंह उर्फ रेंगन कंडोला (35) पांच अगस्त को पलिया से अपने घर वापस जा रहा था। कार सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े धूसर मार्ग पर हरिराम की बाग के पास उसकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई सुखराज सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाया था, लेकिन पुलिस की जांच अभी तक एक कदम आगे नहीं बढ़ सकी है। नवागत एसपी विजय ढुल ने अपराध समीक्षा के दौरान मामला सामने आने पर इसे गंभीरता से लिया है। प्रभारी एसपी/एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर सीओ मोहम्मदी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है। टीम में पलिया प्रभारी निरीक्षक को भी शामिल किया गया है। टीम में सब इंस्पेक्टरों को भी शामिल कर पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कराई जाएगी।