फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP is the conclusion of the cycling tour

सपा की साइकिल यात्रा का हुआ समापन 

Tue, 10 May 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो /लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 10 May 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
SP is the conclusion of the cycling tour
सपा - फोटो : अमर उजाला
जनसभाएं कर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन

निघासन में समापन के दिन निकली पदयात्रा 

सपा की साइकिल यात्रा का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान जनसभाएं हुईं। जिसमें सरकार की उपलब्धियां गिनाईं गईं। निघासन में पदयात्रा निकाली गई। 
शहर के एक हाल में समापन समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने की। सदर विधायक प्रतिनिधि अशोक वर्मा ने सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा के कराए गए कार्यों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि बंशीधर राज ने कहा कि आने वाले समय में लखीमपुर खीरी विकास की दौड़ में सबसे आगे होगा। जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने प्रदेश सरकार की वर्तमान और आने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। सभा को रामपाल यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नकहा सोबरनलाल वर्मा, कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन मनोज अग्रवाल, सलमान रिजवी आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर त्रिभुवन सिंह, मोबीन खान, गुड्डू खान, सिकंदर हुसैन, आदि मौजूद रहे। 
धौरहरा। साइकिल जन जागरण यात्रा का समापन खमरिया में संपन्न हुआ। इस मौके पर पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ की हड्डी है। इनके सम्मान में हम लोग हमेशा तत्पर रहेंगे। कार्यकर्ता भी जनता के बीच जाकर पार्टी की उपलब्धियों को उन तक पहुंचाएं। इस मौके पर रामपाल सिंह, वरूण चौधरी, अनिल गुप्ता, खिलाडी सिंह, चेयरमैन धौरहरा राजीव जायसवाल, मंगू लाल लोधी, शशांक शुक्ला आदि रहे। 
विज्ञापन

निघासन। विधायक के जी पटेल के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। कस्बे के मेन चौराहे पर नुक्कड़ सभा हुई। विधायक केजी पटेल, राकेश बाथम, हिमांशु पटेल, ब्लाक प्रमुख प्रेमपति दिवाकर आदि ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पर बेलरायां चीनी मिल उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह, विधान सभा अध्यक्ष ज्वाला गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, चेतराम यादव, प्रधान अनवार खां, संतोष लोधी, रामपाल मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी। गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. आरए उस्मानी ने कहा कि समाजवादी सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है। सपा सरकार ने किसानों, गरीबों, महिलाओं, पुरुषों, नौजवानों तथा छात्र छात्राओं के चेहरों पर मुस्कराहट लाने का काम किया है। रैली का समापन साइकिल रैली निकालकर किया गया। रैली को डॉ. उस्मानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान रामकैलाश यादव, सगीर आलम सिद्दीकी, रामसागर यादव, संतोष मिश्र, जेडए उस्मानी, श्याम कैलाश, आदि ने भी संबोधित किया। कायक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख श्याम सिंह औैर संचालन अब्बास नकवी ने किया।

गोला गोकर्णनाथ। मोहम्मदी रोड स्थित विधायक विनय तिवारी के आवास से उन्हीं की अगुवाई में साइकिल रैली निकाली गई। रैली सदर चौराहे से लखीमपुर रोड, सिनेमा रोड, अलीगंज रोड, खुटार रोड, मिल डायवर्जन मार्ग सहित प्रमुख मार्गों पर निकाली गई। पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया गया। कहा कि गोला से सीतापुर तक मुख्यमंत्री ने फोरलेन बनवाने का आश्वासन दिया है। समाजवादी पेंशन 108 एंबुलेंस सेवाए कन्या विद्या धन, लैपटॉप आदि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गईं लाभकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। संचालन मनीष भारती एडवोकेट ने किया। इस मौके पर नितिन तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, अशोक वर्मा, तौकील बेग, आकाश लाला, लल्लन वर्मा, शिववीर सिंह, डॉ. अमितांशु मिश्र, रफी अहमद, सुशील गिरि, राजेश आनंद, राजेश गुप्ता, रज्जन खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed