फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP inspected the police stations of Sadar Circle

एसपी ने सदर सर्किल के थानों का किया निरीक्षण

Thu, 18 Nov 2021 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
SP inspected the police stations of Sadar Circle
थाने का निरीक्षण करते एसपी।
लावारिस वाहनों की नीलामी कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। एसपी संजीव सुमन ने बुधवार को सदर सर्किल के थाना खीरी, थाना फरधान व थाना कोतवाली सदर का आकस्मिक निरीक्षण किया। थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव व उन्हें अपडेट रखने के निर्देश दिए। मालखाने में माल मुकदमाती के व्यवस्थित रख-रखाव और नियमानुसार माल का विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए। सीसीटीवी कैमरों के संचालन और उनकी नियमित मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए। शस्त्रों के नियमित रूप से साफ सफाई के निर्देश दिए। एसपी ने थाना परिसर में खड़े लावारिस वाहनों की नियमानुसार नीलामी करवाने के निर्देश दिए। जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जांच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed