{"_id":"57866e294f1c1b3f4113ddae","slug":"small-family-happy-family-a-signature-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटा परिवार सुखी परिवार के लिए हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटा परिवार सुखी परिवार के लिए हस्ताक्षर अभियान
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
sign
- फोटो : amar ujala
जागरूक करने के लिए रैलियां भी निकाली गईं
जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा को लेकर बुधवार को शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें बढ़-चढ़कर युवाओं ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान लोगों को छोटा परिवार सुखी परिवार के प्रति जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य महकमे की ओर से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पखवाड़े के तीसरे दिन शहर में गोला रेलवे क्रासिंग के निकट और ढ़सरापुर चौराहे पर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के हरिकीरत सिंह ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान सुबह नौ बजे से दोपहर करीब 12 बजे तक चला। इसमें लोगों को बढ़ती जनसंख्या से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। वहीं जनसंख्या नियंत्रण के उपायों के प्रति जागरूक करने के साथ इनके उपायों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पुरुषों को नसबंदी कराने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर हम दो हमारे दो, छोटा परिवार सुखी परिवार और जिम्मेदारी निभाओ, प्लान बनाओ का नारा दिया गया।
नकहा खीरी। बुधवार को सीएचसी नकहा पर जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता पखवाड़ा के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही कैंप भी लगाया गया। इसमें 10 महिलाओं और दो पुरुषों की नसंबदी की गई। चार महिलाओं के कॉपर टी लगाई गई।
विज्ञापन
परिवार कल्याण के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने के मकसद से बुधवार को सीएचसी नकहा से स्वास्थ्य कर्मी जमुना प्रसाद और हरीश श्रीवास्तव की अगुवाई में एक जागरूकता रैली निकाली गई। इसे सीएचसी प्रभारी डॉ. रामू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएचसी पर परिवार कल्याण शिविर भी लगाया गया। इसमें डॉ. हरिकृष्ण फुलेरिया की टीम ने 10 महिलाओं और दो पुरुषों के नसबंदी आपरेशन किए। चार महिलाओं के कॉपर टी लगाई।
शिविर में मौजूद दर्जनों ग्रामीणों को परिवार सीमित रखने के उपाय अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। गर्भ निरोधक सामग्री और 17 जुलाई को सीएचसी पर लगने वाले नसबंदी कैंप की जानकारी दी गई। सीएचसी प्रभारी ने ग्रामीणों को दो बच्चों में कम से कम तीन साल का अंतर जरूर रखने की प्रेरणा दी। इस मौके पर परिवार कल्याण विशेषज्ञ हिमेंद्र चौबे, राजीव पांडेय, डॉ. अमिता, डॉ. मसूद मौजूद रहे।
मोहम्मदी। स्थानीय सीएचसी में जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा के तहत दूसरे दिन स्वास्थ्य कर्मियों ने नगर में रैली निकालकर जागरूकता अभियान की शुरूआत की। रैली को सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर प्रेम कुमार, निधि वर्मा, अशोक गौतम, रूबीना जैदी, डॉ. धर्मेंद्र वर्मा, संजय श्रीवास्तव के अलावा आशा बहू सुदामा, कांती, गोदावरी, लक्ष्मी, मीना देवी, उमा सिंह आदि मौजूद रहीं।