फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Smack business is at its peak, Nepali girls are seen dancing under the influence of drugs

Lakhimpur Kheri News: स्मैक का धंधा चरम पर, नशे में झूमती दिखती हैं नेपाली युवतियां

Sat, 15 Feb 2025 10:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Smack business is at its peak, Nepali girls are seen dancing under the influence of drugs
पलियाकलां। पलिया के विभिन्न मोहल्लों से इन दिनों स्मैक का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है। पुलिसकर्मियों की सांठगांठ से यह धंधा फल-फूल रहा है। इसका नतीजा यह है कि नेपाल से युवक-युवतियां यहां आते हैं और स्मैक का नशा करके खुलेआम घूमते रहते हैं। ऐसा ही मामला बृहस्पतिवार को भी सामने आया। जहां एक युवक दो नेपाली युवतियों को बाइक पर बैठाकर नशे में घूमता रहा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई करने की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में दो नेपाली युवतियां एक युवक के साथ बाइक पर बैठी दिख रही हैं। इसमें एक बुरी तरह नशे में दिख रही थी। जिसके पीछे कुछ युवक पड़ गए थे, लेकिन लोगों ने उन्हें समझा बुझाकर जाने दिया था। शुक्रवार को दोनों युवतियां सुबह से ही अकेले घूमती दिखाई दीं। कई बार उन्हें लोगों ने समझा कर जाने को कहा। इस पर युवतियां उस समय तो वहां से हट गईं, पर कुछ देर बाद दूसरी जगह पर दिखाई देने लगीं। बताया गया कि यह युवतियां नशीले पदार्थों की आदी हैं और लगातार ऐसे नशे का पदार्थ मिलने वाले मोहल्लों में चक्कर लगाया करती हैं।
विज्ञापन

ये मोहल्ले नशे के लिए बदनाम
शहर के सिंगहिया, बरबंडा, इकरामनगर, पटिहन मार्ग, कृष्णानगर, नई बस्ती आदि में चोरी छिपे स्मैक बेची जा रही है। इन मोहल्लों में नेपाली युवक व युवतियों का तांता लगा रहता है। जानकारी होने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। जिससे पुलिस पर भी सवालिया निशान खड़े होते हैं। इस बारे में कोतवाल मनबोध तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, दिखवाकर विधिक कार्रवाई कराने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed