फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Six named including girlfriend for Amit's murder

अमित की हत्या के आरोप में प्रेमिका समेत छह नामजद

Sun, 07 Nov 2021 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Six named including girlfriend for Amit's murder
प्रतीकात्मक
प्रेमिका के घर मिला था युवक का शव
विज्ञापन

परिजन ने लगाया था हत्या का आरोप
पसगवां। संदिग्ध हालात में प्रेमिका के घर मिले युवक के शव के मामले में परिजन की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पैंकीपुर में अनुसूचित जाति के अमित कुमार (20) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव में ही रामू आरख के घर में कमरे में फंदे से लटका मिला था। मृतक के परिजन का कहना है कि अमित की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। परिजन का कहना है कि, मृतक छह भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके पिता नहीं हैं। बताते हैं कि अमित का रामू की पुत्री से प्रेम था। प्रेम प्रसंग के चलते लगभग एक माह पूर्व अमित रामू के घर में पकड़ा गया था पर उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

बताते हैं कि परिवार वालों ने अमित की प्रेमिका की शादी तय कर दी थी, जिससे वह व्यथित था और बार-बार उसमें विघ्न डाल रहा था। प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया की शनिवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अमित के शव को फंदे से उतारकर कमरे से बाहर निकाला था। पुलिस का कहना है कि मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। मृतक के भाई राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने रामू, शिवानी, रामनिवास, विकास रामसिंह, रवींद्र के विरुद्ध हत्या और अनुसूचित जाति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना सीओ मोहम्मदी को सौंप दी है। पुलिस तीन नामजदों की हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जिसमें उसकी प्रेमिका भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क जाम करने की थी योजना, पुलिस के समझाने पर परिजन माने
पसगवां। अमित की मौत के मामले में उसके परिजन और कुछ ग्रामीण नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने पर रविवार को दोपहर बाद रोड जाम करने के लिए बरवर पहुंच गए। विद्युत उपकेंद्र के पास उनकी रोड जाम करने की योजना थी। मौके पर सीओ मोहम्मदी राजेश कुमार और प्रभारी निरीक्षक पसगवां अंबर सिंह पहुंचे और परिजन को समझा बुझाकर उन्हें घर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed