फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Six defense fund devoted to religion program

धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम छह को

Sun, 31 Jan 2016 07:45 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 31 Jan 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
Six defense fund devoted to religion program
बजरंग दल जिला इकाई की बैठक विलोबी मैदान पर हुई जिसमें संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक अनुज तिवारी ने की। बैठक में आगामी छह फरवरी को विलोबी मेमोरियल हाल में होने वाली धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी बजरंगदल कार्यकर्ता संभालेंगे।
विज्ञापन

जिला संयोजक ने बताया कि प्रत्येक प्रखंड से बजरंगदल कार्यकर्ता आकर धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम में सहयोग करेंगे। जिला सुरक्षा प्रमुख प्रताप सिंह ने बताया कि लखीमपुर नेपाल सीमा से सटा होने के कारण अति संवेदनशील है। सुरक्षा की नजर से कई टीमें बनाकर मुख्य अतिथि की सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। कार्यकर्ता मुख्य अतिथि का जलभवन पर स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

बजरंगदल के नगर संयोजक शुभम मिश्रा ने कहा कि मुख्य अतिथि के आगमन पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया जाएगा। सैकड़ों कार्यकर्ता मोटर साइकिलों के काफिले के साथ सम्मान सहित कार्यक्रम स्थल तक लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वभाग मंत्री आचार्य संजय मिश्र ने बताया कि मुख्य अतिथि चंपतराय के साथ प्रदेश और जिले के अधिकतर पदाधिकारी आ रहे हैं। बैठक में त्रिवेंद्र प्रताप सिंह, मनीष मिश्र, आशीष राधे, जय तिवारी, प्रमोद श्रीवास्तव, गौरव रस्तोगी, शिवम तिवारी, रिपुदमन शुक्ला, अमन पांडेय, अमन सत्यार्थी, छोटू मौर्या, शुभम अवस्थी, प्रवीण मिश्र, अवधेश पांडेय समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed