{"_id":"6ac2944ebbbe73c30f0a762e","slug":"sitapur-youth-named-in-staff-nurse-murder-case-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-186725-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्टाफ नर्स हत्याकांड में सीतापुर का युवक किया गया नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्टाफ नर्स हत्याकांड में सीतापुर का युवक किया गया नामजद
Sun, 04 Oct 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
मितौली। पकरिया चौराहे के पास शनिवार को खंती में मिले स्टाफ नर्स ज्योति शुक्ला के शव के मामले में पुलिस ने महोली, सीतापुर निवासी अतुल दीक्षित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। ज्योति के पति प्रमोद शुक्ला ने पुलिस को तहरीर दी थी।
ज्योति सीतापुर के हिंद अस्पताल में स्टाफ नर्स थीं। करीब तीन साल से पति से अलग सीतापुर में किराये के कमरे में रहती थीं। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान अतुल दीक्षित से उनकी नजदीकियां होने की बात सामने आई थी। हत्या के पीछे की वजह पता लगाने के लिए पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।
रविवार सुबह गोला कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव स्थित ससुराल में प्रमोद शुक्ला ने ज्योति का अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने ज्योति के मोबाइल फोन की सीडीआर और घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। घटना से पहले वह किन लोगों के संपर्क में थीं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। एएसपी पश्चिमी अमित कुमार राय ने बताया कि अतुल दीक्षित की तलाश की जा रही है। संवाद