{"_id":"5d7e84b48ebc3e015f566603","slug":"sita-rasoi-lakhimpur-news-bly376332332","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ता भोजनालय में लगा है सट्टे का पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ता भोजनालय में लगा है सट्टे का पैसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। गरीबों को सस्ता भोजन कराने के लिए माता सीता के नाम पर खोली गई रसोईं में रविवार को लखनऊ उत्तरी के विधायक नीरज वोरा भी पहुंचे। उन्होंने गरीबों को गायत्री मंत्र का जप कराकर खुद भोजन परोसकर खिलाया। विधायक ने सीता रसोई में 21 सौ रुपये का चंदा भी दिया। सीता रसोई गरीबों को पांच रुपये में भोजन करा रही है। हालांकि इस भोजनालय को चलाने के पीछे किसका हाथ है सब जानते हैं। चर्चा के मुताबिक अनाज इकट्ठा करने के लिए सट्टेबाजों ने नंबर दो का पैसा लगाया है।
शहर के मेला मैदान रोड पर एक कांपलेक्स की पहली मंजिल बिल्डिंग में पिछले दिनों माता सीता के नाम पर गरीबों को सस्ता खाना उपलब्ध कराने के लिए रसोई खोली गई थी। रसोई खुलने के पहले दिन भी दो भाजपा विधायकों समेत पार्टी के कई दिग्गज पहुंचे थे। वैसे तो यह भोजनालय भाजपा नेता ने खोला है, लेकिन शहर में यह चर्चा है कि गरीबों को सस्ता भोजन कराने के नाम पर कुछ सट्टेबाज और खनन माफिया भी समाजसेवी बनने का सपना लेकर इससे जुड़े हैं। बताया जाता है कि इन सट्टबाजों को ब्यूरोक्रेसी और राजनीति में बड़े ओहदों पर काबिज नेताओं का समर्थन हासिल है।
कई दिनों बाद यह भोजनालय एक बार फिर रविवार को चर्चा में आया, जब गरीबों को भोजन वितरित करने के लिए वैश्य एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष और लखनऊ उत्तरी से विधायक नीरज वोरा और अवध क्षेत्र के भाजपा महामंत्री दिनेश तिवारी पहुंचे। दोनों ने सीता रसोई में गरीबों को सस्ता भोजन देने की प्रशंसा की। फिर विधायक और उनके साथी ने भोजन करने के लिए गरीबों को गायत्री मंत्र का जाप कराया। इसके बाद अपने हाथों से गरीबों को भोजन परोसा। विधायक ने सीता रसोई में 2100 रुपये का चंदा भी दिया। कार्यक्रम में प्रबंधक आशू मिश्रा, महेश अग्रवाल, पीयूष बाजपेई, राजू मिश्रा, दिनेश अग्रवाल, शंकरलाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।