फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sister hatch conspiracy to sexual assault younger sister by four boys and murdered

ये कैसे रिश्ते: छोटी बहन के हाथ पकड़कर चार लड़कों से बड़ी ने कराया दुष्कर्म, बर्बरता की हदें यहीं नहीं थमीं

Wed, 29 Jun 2022 04:18 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 29 Jun 2022 04:18 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बड़ी बहन ने छोटी बहन के साथ बर्बरता और हैवानियत की ऐसी साजिश रची, जिससे इलाके के लोग सिहर उठे।

विज्ञापन
Sister hatch conspiracy to sexual assault younger sister by four boys and murdered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लखीमपुर खीरी में किशोरी की निर्मम हत्या मामले में उसकी बड़ी बहन की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। बड़ी बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत देख लेने के बाद बेरहमी से किशोरी की हत्या की गई थी।

विज्ञापन


गन्ने की ठूंठी से वार कर आंख पर फोड़ने की कोशिश की गई। पुलिस ने बड़ी बहन समेत छह लड़कों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतका ने एक महीने पहले बहन को प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाते देख लिया था।
विज्ञापन

 

साजिश के तहत शौच के लिए गन्ने के खेत में ले गई
छोटी बहन ने बड़ी बहन के संबंधों के बारे में घरवालों को बताने की बात कही थी, जिससे वह नाराज रहती थी। दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा होता था। घटना के दिन साजिश के तहत बड़ी बहन उसको शौच के लिए गन्ने के खेत में ले गई।

बहन के सामने ही बारी-बारी से दुष्कर्म किया

खेत में पहले से बड़ी बहन के दोस्त रंजीत, अमर सिंह, अंकित, संदीप, दीपू और अर्जुन मौजूद थे। जहां पर रंजीत, अंकित, अमर सिंह, संदीप चौहान ने बड़ी बहन के सामने ही उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया जबकि अर्जुन और दीपू चौहान निगरानी करते रहे। दुष्कर्म के समय आरोपी बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन के हाथ भी पकड़ रखे थे।

विज्ञापन

सभी ने मिलकर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी

छोटी बहन घर में किसी को इस वारदात के बारे में बता न दे, इस डर से सभी ने मिलकर दुपट्टे से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद बड़ी बहन घर चली आई और सामान्य रूप से रहने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed