{"_id":"5e4ff8e78ebc3ef3b76c9fe5","slug":"singar-abhijit-lakhimpur-news-bly3968029105","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल अभिजीत ने मुंबई में किया कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल अभिजीत ने मुंबई में किया कमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला हाथीपुर निवासी अभिजीत ने मुंबई में बेस्ट अपकमिंग मेल सिंगर ऑफ द अवार्ड-2020 पाकर जिले का नाम रोशन किया है। उसे यह अवार्ड ‘भारत’ फिल्म के ‘इश्के दी चाशनी’ गीत गाने पर मिला।
लोक निर्माण विभाग में कार्यरत अभिजीत के पिता मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मुंबई के यशराज स्टूडिया में आयोजित समारोह में अभिजीत को 12वें मिर्ची म्यूजिक अवार्ड में बेस्ट अपकमिंग मेल सिंगर ऑफ द ईयर का सम्मान मिला। उन्होंने बताया कि अभिजीत ने सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ एवं अर्जुन कपूर की फिल्म ’इंडियाज मोस्ट वांटेड’ के गीत अकेला, मिशन मंगल के शाबाशियां एवं पंजाबी फिल्म दिल दियां गल्ला का मुख्य गीत गाकर मुंबई के साथ पंजाब में जिले का नाम रोशन किया है। मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही उसका एलबम हाजिर रिलीज होने वाला है। अभिजीत को अवार्ड मिलने से उसके घर और मोहल्ले के लोगों में खुशी का माहौल है।