फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sim forgery revealed, 542 sims found

Lakhimpur Kheri News: सिम के फर्जीवाड़े का खुलासा, 542 सिम मिले

Sun, 23 Jul 2023 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sim forgery revealed, 542 sims found
लखीमपुर खीरी। गांव-गांव जाकर एक व्यक्ति के नाम कई मोबाइल सिम एक्टीवेट कर अन्य लोगों से बेचने का खुलासा हुआ है। पुलिस के एक आरोपी को दबोचकर 542 सिम बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने दूसरे के नाम पर एक्टीवेट किए सिम अधिक रुपये लेकर बेचने की बात भी स्वीकारी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एसएसआई सुनीत कुमार की ओर से दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि शनिवार की शाम शिवालापुरवा चौराहे से गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर एक युवक काे पकड़ा गया। पूछताछ में अपना नाम शहजादे तालिब निवासी शिवालापुरवा बताया। आरोपी के पास से वोडाफोन कंपनी के 32 चालू सिम मिले।
विज्ञापन

इसके अलावा अलग-अलग कंपनियों के 279 बंद सिम भी बरामद हुए। आरोपी के पास से 231 नए सिम मिले। यह सिम वोडाफोन, जियो, बीएसएनएल और एयरटेल कंपनियों के हैं। पुलिस ने बायोमीट्रिक मशीन व पांच काले रंग की मार्कर पेंसिल भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक ग्राहक के नाम से एक्टीवेट करता था कई सिम
पुलिस का कहना है कि पकड़े गए शहजादे तालिब ने गांव-गांव जाकर सिम बेचने और एक ग्राहक के नाम कई सिम एक्टीवेट करने की बात स्वीकारी है। सिम को मौके पर ही बायोमीट्रिक मशीन से एक्टीवेट करता था। एक सिम ग्राहक को देता और अन्य लखीमपुर व सीतापुर के लोगों को बेचता था। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।


चर्चा में चंडीगढ़ पुलिस का आना
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले चंड़ीगढ़ पुलिस सदर कोतवाली आई थी। पुलिस टीम एक दिन शहर में रुकी और किसी मामले को लेकर जांच व पूछताछ की। सिम से संबंधित मामला भी चंड़ीगढ़ पुलिस के आने पर ही सामने आया था। सदर कोतवाली पुलिस इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed