फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shweta and Inter-Intermediate in High School did Top

हाईस्कूल में श्वेता और इंटर में अंशिका ने किया टॉप

Sat, 10 Jun 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 10 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shweta and Inter-Intermediate in High School did Top
परिणाम - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित...फ्लैग
विज्ञापन

बेटियां अव्वल, लड़कों ने भी टॉप टेन में बनाई जगह
हाईस्कूल का रिजल्ट 69.13 प्रतिशत, इंटरमीडिएट का रिजल्ट 75.69 प्रतिशत

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया, जिसमें बेटियों ने फिर बाजी मारी। हाईस्कूल और इंटर दोनों में बेटियों को ही जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल हुआ है, जिससे कॉलेज प्रबंधन और अभिभावकों में काफी खुशी रही। हाईस्कूल टॉप टेन में 13 बेटियों ने अपनी जगह बनाई, जबकि लड़कों की संख्या सात तक ही रही। वहीं इंटरमीडिएट टॉप टेन में छह बेटियों और आठ लड़कों ने अपना स्थान सुरक्षित किया है। 
सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की हाईस्कूल छात्रा श्वेता गोस्वामी 92.16 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉपर बनी हैं, जबकि इंटरमीडिएट में भी इसी कॉलेज की छात्रा अंशिका अवस्थी ने 92.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। हाईस्कूल टॉप थ्री में सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा आशी दीक्षित और नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज महेवागंज की आंचल यादव ने 91-91 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गोला के छात्र अनुशेक कुमार ने 90.67 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह इंटरमीडिएट टाप थ्री में आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शास्त्रीनगर के मिहिर कुमार और नवोदय इंटर कॉलेज गोला की उपासना वर्मा ने 91.80 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि तीसरे नंबर पर रहे आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र कल्याण सिंह ने 91.40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम दोपहर करीब 12 बजे वेबसाइट पर प्रसारित हो गया, जिसके बाद परीक्षार्थियों में जल्द परिणाम जानने की होड़ लग गई। सफल हुए छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को बधाई दी, तो शिक्षकों का भी आभार जताया है। डीआईओएस डॉ ओपी गुप्ता के मुताबिक हाईस्कूल में कुल 49339 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 44438 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 69.13 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इंटर में कुल 33278 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 31366 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 75.69 प्रतिशत उत्तीर्ण होने में सफल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed