{"_id":"15d060f54c38a1ccac36ef70768617dd","slug":"shtia-not-drain-cleaning-used-to-be-full-of-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स़तिया नाले की सफाई न होने से खेतों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स़तिया नाले की सफाई न होने से खेतों में भरा पानी
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 09 Jul 2015 06:46 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा तहसील क्षेत्र के जटपुरवा, टहारा, लोधनपुरवा और सुखनीपुरवा के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर सोतिया नाले की सफाई कराने की मांग की है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि सोतिया नाले के दोनों ओर कृषि योग्य भूमि है। सोतिया नाले की सफाई न होने से थोड़ा सा भी पानी बरसने पर सोतिया नाला उफना जाता है और उसका पानी खेतों में भर जाता है। कई-कई दिनों तक पानी भरा रहने के कारण फसलें बर्बाद हो रही हैं। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि पहले सिंचाई विभाग सोतिया नाले की सफाई कराता था। पिछले पांच साल से सोतिया नाले की सफाई नहीं कराई गई है। सिल्ट से पूरा नाला अवरुद्ध हो गया है। यहां के ग्रामीण पहले से ही नहरों और नालों से होने वाली सीपेज से फसलों का नुकसान उठाते आ रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जलभराव की समस्या का निदान न हुआ तो यहां के किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। किसानों ने डीएम से मांग की कि सोतिया नाले की सफाई के लिए सिंचाई विभाग बाढ़ खंड को निर्देशित करें कि जलभराव क्षेत्र का निरीक्षण कर समस्या से निजात दिलाएं। ज्ञापन देने वाले लोगों में राम संजीवन तिवारी, जग प्रताप, अर्जुन तिवारी, प्रकाश, प्रेम शंकर, अनूप कुमार, संतोष, आलोक वर्मा, जगजीत वर्मा, पुनीत वर्मा, संदीप कुमार, पिंटू पाल, राम नरेश, अजय मिश्र, अजय वर्मा, राम कन्हैया आदि किसान शामिल रहे।