{"_id":"5ffa0a828ebc3e2f8601fc32","slug":"shrangar-pooja-lakhimpur-news-bly4331762148","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी काशीः शिव मंदिर में रात को शृंगार पूजा में भाग लेने पर लगा प्रतिबंध समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी काशीः शिव मंदिर में रात को शृंगार पूजा में भाग लेने पर लगा प्रतिबंध समाप्त
विज्ञापन
छोटी काशी का शिव मंदिर। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी के शिव मंदिर में रात को होने वाली शृंगार पूजा में शामिल होने का प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया है। अब कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुये कोई भी शिव भक्त शृंगार पूजा में भाग ले सकता है।
शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन गिरि ने बताया कि मार्च में होली के बाद कोरोना के चलते 25 मार्च से देश भर में लॉकडाउन लगाया गया और सारे देव मंदिर बंद कर दिए गए। इसी क्रम में गोला का पौराणिक शिव मंदिर भी बंद किया गया और भक्तों के लिए यह मंदिर 78 दिन तक बंद रहा। आठ जून को तमाम शर्तों और प्रतिबंधों के साथ मंदिर तो खोला गया लेकिन प्रतिदिन रात में होने वाली शृंगार पूजा में भक्तों का प्रवेश बंद रहा और मंदिर में भी एक बार में पांच भक्तों को ही प्रवेश की इजाजत शासन से दी गई। धीरे-धीरे मंदिर में भक्तों का प्रवेश सुगम किया गया लेकिन रात में होने वाली शृंगार पूजा में भक्तों का प्रवेश बंद रहा। अब भक्तों के लिए शृंगार पूजा में भाग लेने पर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया है।
-
कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने पर ही मिलेगा प्रवेश
शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन गिरि का कहना है कि कोरोना खत्म नहीं हुआ है। मंदिर में शृंगार पूजा में भाग लेने पर लगे प्रतिबंध को जनमानस की सुविधाओं को देखते हुए हटा दिया गया है लेकिन शृंगार पूजा में शिव भक्तों को तभी प्रवेश मिलेगा जब वह मास्क लगाकर सामाजिक दूरी का पालन करेंगे। संवाद