फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shortage of roadways buses Lakhimpur Kheri to Delhi route on Diwali

Lakhimpur Kheri: दिल्ली रूट पर रोडवेज बसों की कमी, दिवाली पर घर लौटने वालों की मुश्किलें बढ़ीं

Mon, 06 Nov 2023 04:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Nov 2023 04:44 PM IST
सार

गोला डिपो की 18 बसें दिल्ली जाती थीं। लेकिन दिल्ली में बीएस- तीन व चार बसों के प्रवेश पर रोक से बीएस-6 की सिर्फ आठ बसें ही दिल्ली जा रही हैं। ऐसे में लखीमपुर आने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन
Shortage of roadways buses Lakhimpur Kheri to Delhi route on Diwali
गोला डिपो की बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली के त्योहार पर दिल्ली, हरियाणा और अन्य प्रदेशों में काम कर रहे लोग त्योहार मनाने के लिए घर आने की तैयारी में हैं। घर आ रहे कामगारों को इस बार सफर में दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। क्योंकि दिल्ली रूट पर बसों की संख्या में कमी हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गोला डिपो की 18 बसें दिल्ली जाती थीं। दिल्ली में बीएस- तीन व चार बसों के प्रवेश पर रोक से बीएस-6 की सिर्फ आठ बसें ही दिल्ली जा रही हैं। त्योहार के समय बसों की संख्या में कमी से यात्रियों को तो मुश्किलें होंगी ही, डिपो को भी नुकसान होगा। 
विज्ञापन


मौजूदा समय में गोला डिपो में 11 बीएस-6 बसें हैं। चार बसें राजधानी सेवा की हैं। इसमें दो बसें गोला-लखनऊ-कानपुर रूट पर संचालित हो रही हैं। कुछ बसें अजमेर रूट पर चल रही हैं। एआरएम महेश चंद्र कमल ने बताया कि जिन बसों को दिल्ली में प्रवेश नहीं मिल रहा, उन्हें कौशांबी तक भेजा जा रहा है। बसों की कमी के संबंध में मुख्यालय से बात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौशांबी तक जाती हैं लखीमपुर डिपो की बसें
लखीमपुर डिपो चार एसी बसें अप-डाउन में दिल्ली रूट पर संचालित होती हैं। यह बसें कौशांबी तक ही जाती हैं। लखीमपुर डिपो की एक भी बस दिल्ली आनंद विहार बस अड्डे तक नहीं जाती। कोई साधारण बस सेवा भी लखीमपुर से दिल्ली रूट पर नहीं है। एआरएम मुकेश मेहरोत्रा ने बताया कि अप-डाउन में एसी बसें कौशांबी तक चलाई जा रही हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अन्य डिपो की बसें मंगाकर दिल्ली रूट पर चलाया जाएगा।

यात्रियों को रेलवे स्टेशन पहुंचने में होगी परेशानी
दिल्ली की सीमा में प्रवेश पर रोक से यात्रियों को कौशांबी तक ही उतरना पड़ेगा और आनंद विहार जाने के लिए ओवरब्रिज पार करना होगा। बता दें कि दिल्ली यूपी सीमा पर सड़क के इस पार कौशांबी है तो उस पार आनंद विहार। ऐसे में जिन यात्रियों के पास सामान ज्यादा है तो उन्हें ओवरब्रिज या सड़क पार कर आनंद विहार पहुंचना होगा, जिससे उनको परेशानी पेश आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed