{"_id":"9774ac225ea2266447f47af16963bc0c","slug":"shok-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में बच्चों की मौत पर जिले भर में छाया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक में बच्चों की मौत पर जिले भर में छाया शोक
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 17 Dec 2014 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पेशावर में मासूम बच्चों को गोलियां का निशाना बनाए जाने की
विज्ञापन
खबर से जिले का हर आम और खास गमजदा रहा। खासकर स्कूलों में सुबह दो मिनट का
मौन रखकर इस घटना में मारे गए बच्चों के लिए मौन रखकर शोक व्यक्त किया
गया। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं ने भी शोक जताया।
शहर स्थित कुंवर खुशवक्त राय बालिका इंटर कॉलेज में बच्चों ने पेशावर में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन धारण किया। प्रधानाचार्य भारती जायसवाल भी मौजूद रहे। किड्स एंड टीन्स स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दिवंगत छात्र छात्राओं की याद में एक-एक पौधा रोपित किया। इस मौके पर प्रबंधक पारुल त्रिवेदी भी मौजूद रहीं।
गोला गोकर्णनाथ। नवोदय इंटर कॉलेज में हुई शोकसभा में प्रबंधक हरद्वारीलाल वर्मा, प्रधानाचार्य देवेश कुमार, आलोक अवस्थी, आशीष सक्सेना के अलावा शिक्षक शिक्षकाएं भी मौजूद रहे। शारदे ज्ञान मंदिर, यदुशील शिक्षा निकेतन, कमला मेमोरियल स्कूल, मां शारदे विद्या मंदिर, स्वामी रामाश्रम विद्या मंदिर, प्रकाशदीप शिक्षा निकेतन, मां सरस्वती शिक्षा मंदिर, सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, गुरुदेव रविंद्रनाथ शिक्षाश्रम सहित तमाम विद्यालयों ने मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।
बिजुआ। जिला पंचायत इंटर कॉलेज में दो हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने सुबह परेड ग्राउंड पर पाक में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी। भीरा के छाजूराम केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य एमबी मिश्रा की अगुवाई में शोक मनाया गया। इसके अलावा महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, पूर्व माध्यमिक स्कूल नौसर गुलरिया में दो मिनट का मौन रखने के बाद ही पूर्व निर्धारित परीक्षा कराई गईं।
मोहम्मदी। न्यू गुरुकुल एकेडमी विद्यालय में स्कूल के प्रबंधक जेपी मौर्या, प्रधानाचार्य सुमन सक्सेना ने आतंकवाद के खिलाफ विरोध जताते हुए सभी बच्चों समेत दो मिनट का मौन रखा। इसके अलावा टीपीआरएस स्कूल में भी बच्चों ने शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर एमडी आनंद कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य वीसी चौबे एवं तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
सिंगाही। सिटी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शोकसभा की।
पलियाकलां। चंदनचौकी में एसएसबी अधिकारियों, जवानों और प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पलिया में अधिवक्ता संघों ने मौन जुलूस निकाल कर घटना की निंदा की। सुरेश ओझा, मधुसूदन तिवारी, श्रीष द्विवेदी, अमित महाजन आदि तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज की शोक सभा में प्रधानाचार्य श्यामलाल रावत, प्रवक्ता जेपी त्रिवेदी, डीएल भार्गव, एचएल पांडे, प्रेमप्रकाश पांडे, मनीष सहगल, अमित शुक्ला मौजूद रहे। उधर मझगईं में शिवशंकर जनसेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश मौर्या की अध्यक्षता में हुई बैठक में घटना की निंदा की गई।
सिकंद्राबाद। कसबे के शहीद राजनारायण स्मारक इंटर कॉलेज में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर पाकिस्तान में हुए हमले की निंदा की। इस मौके पर नगर संयोजक विपिन गुप्ता, ज्ञानू मिश्रा, संगम मिश्रा, रजनीश कुमार, कैलाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
पलियाकलां। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने सहकारी गन्ना विकास समिति से कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च पुलिस चौकी तिराहे तक गया। इसके बाद मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष हरेंदर सिंह सोनी, बुंदु मियां, नैयर खान, इलियास खान, सर्वजीत सिंह, घनश्याम दिवाकर, दीपक चौधरी, मोहम्मद नसीम, अशोक दिवाकर, दीपक मिश्रा, अतुल शर्मा, मोइन खान आदि मौजूद रहे।
भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट
पलियाकलां/महंगापुर/गौरीफंटा/चंदनचौकी। पेशावर में अंजाम दी गई वहशियाना घटना को लेकर यहां भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा दी है। एसएसबी की 39वीं और 3वीं वाहिनी ने सीमा पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है और चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया है। इसमें एसएसबी डाग स्क्वायड की भी मदद ले रही है। हाई अलर्ट जारी होने के बाद एसएसबी 39वीं वाहिनी और चंदनचौकी क्षेत्र में तैनात 3वीं वाहिनी ने अपने-अपने क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया है। 39वीं वाहिनी के प्रभारी कमांडेंट लोकेश कुमार सिंह खुद सीमा निरीक्षण में लग गए तो वहीं चंदनचौकी की 3वीं वाहिनी के एसआई ललित कुमार, दीपक, लाल बहादुर समेत तमाम चौकिया के जवान और अधिकारी सीमा पर डट गए हैं। पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और सीमा से आने और जाने वालों की जांच भी की जा रही है।